लखनऊ के इकाना स्टेडियम में योगी आदित्यनाथ आज दूसरी बार मुख्मंत्री पद की शपथ लेंगे। इस भव्य समारोह में पीएम नरेन्द्र मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह समेत भाजपा के सीनियर नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। साथ ही भाजपा शासित 12 राज्यों के मुख्यमंत्री भी कार्यक्रम के साक्षी बनेंगे। इसके अलावा स्टेडियम के आसपास के सभी ऊंची इमारतों से भी नजर रखी जाएगी। और एटीएस के कमांडो टीम भी तैनात रहेंगे।
जानकारी के मुताबिक योगी सरकार की कैबिनेट 2.0 में 2 दर्जन कैबिनेट मंत्री हो सकते हैं। इनमें से करीब 12 लोगों को राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दिया जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक चुनाव में जीतकर आने वाले 33 मंत्रियों में से 20 से 25 को दोबारा मंत्री बनाया जा सकता है। सुरेश खन्ना को विधान सभा अध्यक्ष बनाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- एमएलसी चुनाव से एमएलसी बृजेश सिंह ने वापस लिया पर्चा, पत्नी अभी भी मैदान में डटी