Year Ender 2025: साल 2025 अब जाने को है। इस साल ने हमें कई अच्छे और कई ऐसी बुरी यादें दीं, जिसे हम शायद ही कभी भुला पाएं। वहीं, इस साल कई स्टार्स ने अपने नए जीवन की शुरुआत कभी की। जी हां, साल 2025 में टीवी से लेकर बॉलीवुड और साउथ के 10 स्टार्स शादी के बधंन में बंधे। तो चलिए एक नजर डालते हैं उन स्टार्स पर...
1. अरमान मलिक-आशना श्रॉफ
इस साल शादियों में जो सबसे आगे रहा वो थे सिंगर अरमान मलिक। जी हां, अरमान ने अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आशना श्रॉफ के साथ सात फेरे लिए। दोंनो ने 2 जनवरी, 2025 परिवार और खास दोस्त की मौजूदगी में शादी की।
2. दर्शन रावल-धरल सुरेलिया
वहीं, एक्टर दर्शन रावल ने भी अपनी बेस्ट फ्रेंड धरल सुरेलिया से जनवरी में शादी की। दोनों की गुपचुप शादी ने फैंस को हैरान किया। बता दें कि दर्शन ने फोटोज पोस्ट कर फैंस को सरप्राइज दिया।
3. आदर जैन- अलेखा आडवाणी
कपूर फैमिली में भी इस साल शहनाई बजी थी। इस साल आदर जैन और अलेखा आदवाणी भी शादी के बंधन में बंध। दोनों पहले 12 फरवरी को गोवा में क्रिश्चियन रीति से और फिर 21 फरवरी को मुंबई में हिंदू रिवाज से शादी के सात फेरे लिए।
4. प्रतीक बब्बर-प्रिया बनर्जी
राज बब्बर और स्मिता पाटिल के बेटे एक्टर प्रतीक बब्बर ने भी शादी की। प्रतीक ने गर्लफ्रेंड प्रिया बनर्जी से वैलेंटाइन डे के दिन यानी 14 फरवरी को मुंबई में मां स्मिता के घर पर शादी की। प्रतीक ने अपनी शादी में अपने पिता राज बब्बर को नहीं बुलाया था। यही नहीं, उन्होंने अपने नाम के आगे बब्बर सर नेम भी हाटा दिया है।
5. प्राजक्ता कोली-वृषांक खनाल
साल 2025 में फेमस यूट्यूबर-एक्ट्रेस प्राजक्ता कोली ने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड वृषांक खनाल से शादी की। दोनों ने 25 फरवरी को कर्जत में प्राइवेट सेरेमनी में शादी रचाई।
6. हिना खान-रॉकी जायसवाल
टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस और बिग बॉस फेम हिना खान ने भी 4 जून को शादी की। हिना ने 4 जून को मुंबई में रॉकी जायसवाल से रजिस्टर्ड मैरिज की। इस शादी में हिना ने मनीष मल्होत्रा की स्पेशल साड़ी पहनी थी, जिसमें वो बला की खूबसूरत नजर आ रही थीं। हिना ने शादी की तस्वीरें पोस्ट कर फैंस को जानकारी दी थी।
7. अखिल अक्किनेनी-जैनब
साउथ सुपरस्टार नागार्जुन के बेटे अखिल अक्किनेनी ने 6 जून को जैनब रावजी संग प्राइवेट सेनेमनी की। हैदराबाद में हुई इस शादी में चिरंजीवी, राम चरण समेत फिल्म जगत के तमाम सितारे शामिल हुए थे।
8. अविका गौर-मिलिंद चंदवानी
टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस और 'बालिका वधू' फेम एक्ट्रेस अविका गौर ने बॉयफ्रेंड मिलिंद चंदवानी से शादी की। दोनों ने 30 सितंबर को रियलिटी शो 'पति, पत्नी और पंगा' के सेट पर हिंदू रीति-रिवाजों से शादी की। इसी सेट पर उनकी हल्दी, मेहंदी और अन्य रस्में हुईं।
9. सामंथा रुथ प्रभु-राज निदिमोरू
2025 के आखिरी महीने यानी एक दिसंबर को साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया। सामंथा ने 'द फैमिली मैन' के डायरेक्टर राज निदिमोरू से 1 दिसंबर को कोयंबटूर के ईशा योग सेंटर में गुपचुप शादी की। इस शादी में दोनों के परिवार वाले शामिल हुए थे।
10. कृष पाठक-सारा खान
रमानंद सागर के फैमस धार्मिक टीवी शो 'रामायण' में भगवान लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले एक्टर सुनील लहरी के बेटे कृष पाठक ने भी दिसंबर में शादी की। कृष ने 5 दिसंबर को टीवी एक्ट्रेस सारा खान के साथ शादी रचाई। उन्होंने पहले निकाह किया और फिर हिंदू रीति-रिवाजों से सात फेरे लिए।