होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

World Organ Donation Day 2022: विश्व अंगदान दिवस आज, जानें इसका इतिहास और महत्व

World Organ Donation Day 2022: विश्व अंगदान दिवस आज, जानें इसका इतिहास और महत्व

 

हर साल 13 अगस्त को यानी आज ही के दिन विश्व अंग दान दिवस (World Organ Donation Day 2022) मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य लोगों को मरने के उपरांत अपने स्वस्थ अंगों को अन्य लोगों का जीवन बचाने के लिए दान करने के प्रति प्रोत्साहित करने है। बता दें कि किडनी, दिल, अग्न्याशय, आंखें, फेफड़े आदि जैसे अंगों को दान करने से उन लोगों की जान बचाई जा सकती है जो लंबी पुरानी बीमारियों से पीड़ित हैं। जिस व्यक्ति को डॉक्टर ब्रेन डेड (Brain Dead) घोषित कर देते हैं उनका अंग दान किया जा सकता है। यह व्यक्ति किसी भी उम्र और कद-काठी का हो सकता है। जन्म से लेकर 65 साल तक के व्यक्ति के अंगों को दान किया जा सकता है।

विश्व अंग दान दिवस का इतिहास
दुनिया में पहला अंगदान साल 1954 में किया गया था। इस साल रोनाल्ड ली हेरिक (Ronald Lee Herrick) नाम के एक व्यक्ति ने अपने जुड़वां भाई को अपनी एक किडनी दान की थी। जोकि डॉक्टर जोसेफ मरे (Joseph Murray) ने किया था। जिसके लिए 1990 में डॉक्टर जोसेफ मरे को फिजियोलॉजी या मेडिसिन में नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize) से सम्मानित भी किया गया था।

अंगदान कितने प्रकार के होते हैं?
अंग दान दो प्रकार के होते हैं, पहला जीवित दान जो उन दाताओं के साथ किया जाता है जो जिंदा होते हैं और अपनी किडनी व लीवर का एक हिस्सा दान कर सकते हैं। क्योंकि मनुष्य एक किडनी से भी जीवित रह सकता है और शरीर में लीवर ही एकमात्र ऐसा अंग होता है जो खुद को दोबारा उत्पन्न करने के लिए जाना जाता है, जिससे इन अंगों को ट्रांसप्लांट किया जा सकता है और दाता दान के बाद भी जीवित रह सकता है। वहीं, अंगदान के दूसरे रूप को शवदान कहा जाता है। इस प्रक्रिया में, दाता के मरने के बाद उसके स्वस्थ अंगों को एक जीवित व्यक्ति में ट्रांसप्लांट किया जाता है।

भारत में अंगदान दिवस कब है?
भारत का अपना अंगदान दिवस हर साल 27 नवंबर को मनाया जाता है। इस दिन, सरकार भारतीय नागरिकों को अपनी मर्जी से अपने अंग दान करने और लोगों का जीवन बचाने के लिए प्रोत्साहित करती है।

इन अंगों का किया जा सकता है दान
अंगदाता की मौत के बाद उसके हृदय, लिवर, गुर्दे, आंत, फेफड़े, आंखें और अग्न्याशय को दूसरे किसी जीवित इंसान में ट्रांसप्लांट कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- World Lion Day 2022: विश्व शेर दिवस आज, जानें इसका महत्व और इतिहास


संबंधित समाचार