होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

बिहार में चार हाथ-चार पैर के साथ जन्मा अद्भुत बच्चा, लोगों ने बताया ईश्वर का अवतार

बिहार में चार हाथ-चार पैर के साथ जन्मा अद्भुत बच्चा, लोगों ने बताया ईश्वर का अवतार

 

बिहार (Bihar) के कटिहार (Katihar) में सोमवार को सदर अस्पताल के प्रसव वार्ड में एक महिला ने अद्भुत बच्चे को जन्म दिया। बता दें कि नवजात बच्चे के शरीर में चार हाथ और 4 पैर हैं। जिसके चलते मासूम चर्चा का विषय बन गया है। बताया जाता है कि सोमवार को हमला गंज की एक प्रसूता प्रसव कराने के लिए सदर अस्पताल पहुंची थी। काफी मशक्कत के बाद सिजेरियन ऑपरेशन के जरिए प्रसव कराया गया।

प्रसव के बाद नवजात को देखकर सभी लोग हैरान रह गए। डॉक्टर की मानें तो गर्भ के अंदर पल रहे जुड़वा बच्चे का समुचित रूप से विकास नहीं हो पाने के कारण इस तरह के नवजात का जन्म हो हुआ है। एक बच्चे का पूर्ण विकास हुआ, जबकि दूसरे बच्चे का पूर्ण विकास नहीं हुआ। इस वजह से उसके हाथ और पैर पहले बच्चे के शरीर में ही विकसित हो गए।

प्रसव के बच्चा स्वस्थ है। अद्भुत बच्चे के जन्म होने की सूचना पर अस्पताल परिसर के अलावा प्रसव वार्ड में मौजूद लोग बच्चे को देखने के लिए पहुंचे और तरह-तरह की बाते बनाने लगे। कुछ लोगों का कहना है कि यह बच्चा भगवना का एक अवतार है। अस्पताल में सब उसकी एक झलक पाने के लिए आतुर दिखे।

यह भी पढ़ें- आज दक्षिण दिल्ली के इन इलाकों  में नहीं आएगा पानी


संबंधित समाचार