होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हरियाणा में महिला ने दिया एक साथ तीन बच्चों को जन्म

हरियाणा में महिला ने दिया एक साथ तीन बच्चों को जन्म

 

सिविल अस्पताल बादशाह खान अस्पताल में एक महिला ने तीन स्वस्थ बच्चों को जन्म दिया है। सिविल अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार महिला और तीनों नवजात बच्चे पूरी तरह स्वस्थ हैं। महिला की मां राजवती ने बताया कि उसकी बेटी मंजू गर्भवती थी। उसके पति दीपू ने उसका अल्ट्रासाउंड करवाया तो पता चला कि उसके गर्भ में तीन बच्चे पल रहे हैं। जिस पर वह लगातार उसका ध्यान रखते हुए सभी जांच करवा रहे थे, कि उसे तेज प्रसव पीड़ा होने लगी। 

जिस पर वह उसे बीके अस्पताल लेकर पहुंचे वहां उसकी डिलीवरी सिजेरियन की गई। उन्होंने बताया कि महिला चिकत्सिक डॉ. रजनी ने अल्ट्रासाउंड व रिपोर्ट आदि देखने के बाद इलाज शुरू कर दिया। तीन बच्चों के जन्म से परिवार के लोग काफी खुश हैं। पूरे अस्पताल में एकदम खुशी का माहौल है क्योंकि काफी समय के बाद एक साथ तीन स्वस्थ बच्चों ने जन्म लिया है।

यह भी पढ़ें- CM Manohar Lal PC: पहचान पत्र योजना, गरीब उत्थान सहित इन तमाम मद्दों पर बोले मुख्यमंत्री


संबंधित समाचार