होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

'गया तब भी मारा जाऊंगा, नहीं गया तब भी... ईरान के डर से बेटे की शादी में नहीं जा रहे ट्रंप?

'गया तब भी मारा जाऊंगा, नहीं गया तब भी... ईरान के डर से बेटे की शादी में नहीं जा रहे ट्रंप?

 

Trump Son Wedding: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान युद्ध के चलते वह अपने बड़े बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर की शादी से दूर रह सकते हैं। वॉइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि वह शादी में शामिल होने की पूरी कोशिश करेंगे, लेकिन साथ ही ईरान के मौजूदा हालात की वजह से इसे उनके लिए मुश्किल समय बताया। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि वह शादी में शामिल हों या न हों, दोनों ही स्थिति में वह 'मारे जाएंगे।'

इस सप्ताह के आखिर में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं ट्रंप जूनियर

डोनाल्ड ट्रंप के बड़े बेटे 48 वर्षीय डोनाल्ड ट्रंप जूनियर इस सप्ताह के आखिर में शादी के बंधन में बंधन में बंधने जा रहे हैं। वह बहामास में एक प्राइवेट सेरिमनी में सामाजिक कार्यकर्ता और मॉडल बेटिना एंडरसन से शादी करेंगे। CNN की रिपोर्ट के अनुसार, इस निजी समारोह में गेस्ट की लिस्ट को जान-बूझकर छोटा रखा गया है और केवल परिवार के करीबी सदस्यों और दोस्तों को ही आमंत्रित किया गया है।

 अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, वह चाहते हैं कि मैं जाऊं, लेकिन मेरे लिए यह ठीक समय नहीं है। मेरे सामने ईरान नाम की चुनौती है। अगर मैं शादी में जाता हूं, तो मारा जाऊंगा और नहीं जाता हूं तो भी मारा जाऊंगा। जाहिर है यह सब फेक न्यूज वालों की वजह से होगा।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यह बातें शादी में शामिल होने को लेकर मीडिया पर उनकी पैनी नजर को लेकर कहीं। ट्रंप ईरान के साथ युद्ध को समाप्त करने के लिए एक समझौते पर काम कर रहे हैं। इस युद्ध के चलते ट्रंप की लोकप्रियता में गिरावट आई है। नवम्बर में होने वाले मध्यावधि चुनावों से पहले बढ़ती महंगाई को लेकर मतदाता गुस्से हैं। ऐसे में ट्रंप की शादी में मौजूदगी पर प्रतिक्रिया हो सकती है।

वॉइट हाउस में हुआ था सगाई का ऐलान

ट्रंप ने बयान में संकेत दिया कि ईरान के घटनाक्रम और राष्ट्रपति की यात्रा से जुड़ी सुरक्षा चिंता के कारण उनका वहां जाना अनिश्चित है। डोनाल्ड ट्रंप जूनियर ने दिसम्बर में वॉइट हाउस में एक हॉलिडे पार्टी के दौरान एंडरसन के साथ अपनी सगाई की घोषणा की थी। रिपोर्ट के अनुसार, बाद में इस जोड़े ने मैरीलैंड में राष्ट्रपति के विश्राम स्थल कैंप डेविड में सगाई की थी।

ट्रंप जूनियर की दूसरी शादी

डॉन जूनियर की यह दूसरी शादी होगी। इससे पहले उन्होंने वेनेसा ट्रंप से शादी थी। 2018 में तलाक होने से पहले इस जोड़े के पांच बच्चे हैं। वेनेसा ने हाल ही में खुलासा किया है कि उन्हें ब्रेस्ट कैंसर का पता चला है। डॉन जूनियर ने इसके पहले किम्बर्ली गुइलफायल से हुई थी, लेकिन 2024 में उनका रिश्ता खत्म हो गया था। किम्बर्ली इस समय ग्रीस में अमेरिकी राजदूत हैं।


 


संबंधित समाचार