होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

OYO होटल में प्रेमी के साथ थी पत्नी, पति के पहुंचते ही छत से लगाई छलांग, देखें वीडियो

OYO होटल में प्रेमी के साथ थी पत्नी, पति के पहुंचते ही छत से लगाई छलांग, देखें वीडियो

 

Baghpat News: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक पत्नी अपने प्रेमी के साथ OYO होटल में होती है। और पति के डर से वो होटल के छत से कूद गई। जानकारी के अनुसार पति के भाई ने पहले ही अपने भाभी को किसी गैर मर्द के साथ जाते हुए देख लिया था। जिसके बाद महिला को इस बात की जानकारी होटल में लगी। और महिला छत से कूद गई। 

वीडियो सोशल मीडिया पर जोरों शोरों से वायरल

महिला के छत से कूदने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जोरों शोरों से वायरल हो रही है। वहीं पुलिस ने महिला के कथित प्रेमी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं महिला के पति ने मामले की शिकायत पुलिस में की है। उसने पुलिस से गुहार लगाई है की उसकी जान को खतरा है। बता दें की युवती की शादी 2019 में ककोर गांव में हुई थी। दोनों का एक बेटा है। पति-पत्नी साथ ही रहते हैं। पति का आरोप है कि पत्नी के शादी से पहले ही कई लोगों से संबंध थे। जो शादी बाद भी बरकरार हैं। आरोप है कि इन संबंधों का विरोध करने पर पत्नी जान से मारने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देती थी।

भनक लगते ही पत्नी होटल के पीछे छत से कूदकर चली गई

पति का कहना है कि बड़ौत दिल्ली बस स्टैंड पर पत्नी अपने प्रेमी की बाइक पर बैठकर जाने लगी। उसे पति के भाई (देवर) ने देख लिया। पति और देवर के पीछा करने पर पता चला कि पत्नी और प्रेमी एक होटल पहुंचे। उन्होंने डायल-112 पर कॉल कर पुलिस को बुला लिया। आरोप है कि इसकी भनक लगते ही पत्नी होटल के पीछे छत से कूदकर चली गई। कथित प्रेमी को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पति ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। उसका कहना है कि पत्नी उसकी हत्या करवा सकती है।

 


संबंधित समाचार