होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

स्कूल बसों का रंग पीला ही क्यों होता है, जानें इसके पीछे की वजह?

स्कूल बसों का रंग पीला ही क्यों होता है, जानें इसके पीछे की वजह?

 

देश में कई सारी चीजे ऐसी हैं जो स्थाई हैं, जिन्हें कभी नहीं बदला जा सकता, जैसे आपने अक्सर देखा होगा कि सभी स्कूल बसों (School Buses) का रंग पीला ही होता है, आपने कभी भी किसी भी देश में नीली, हरी, लाल स्कूल बसें नहीं देखी होंगी। इसे लेकर मन में सवाल उठना लाजमी है कि आखिर स्कूल की बसों का रंग ही पीला क्यों होता है। इस पीले रंग (Yellow Colour) के पीछे कारण क्या है। आज हम आपको बताते हैं कि ऐसा क्यूं है। 

स्कूल बस का रंग पीला होने के पीछे वैज्ञानिक और सुरक्षा (Safety) दोनों ही कारण निहित है। स्कूल बस का पीला रंग ऐसे ही नहीं, बल्कि बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए रखा गया है। क्योंकि ये खराब मौसम जैसे, बारिश, कोहरा और रात के अंधेरे में भी दूर से दिखाई देता है, ये अन्य रंगों के मुकाबले 1.24 गुना ज्यादा आकर्षक होता है, यही कारण है कि पीला रंग लाल, हरा नीला या काले रंग की तुलना में आंखों को जल्दी दिखाई दे जाता है। 

 

साथ ही पीला रंग न सिर्फ खराब मौसम में बस दुर्घटना (Accident) की संभावना को कम करता है बल्कि बस में बैठे बच्चों की सुरक्षा को भी पुख्ता करता है। पीले रंग को सबसे साफ और आकर्षक रंग माना जाता है, इसलिए इसे पूजा पाठ में भी अधिक इस्तेमाल किया जाता है। ये बात सबसे पहले 1930 में अमेरिका (America) द्वारा की गई एक रिसर्च में सामने आई थी। इसी के आधार पर सड़कों पर लगने वाली पीली कैट लाइट, और पीले रंग के ही साइन बोर्ड (Sign Board) भी इस्तेमाल किये जाते हैं। 

यह भी पढ़ें- Skin Care Tips: Winter में इन बातों को रखें ध्यान,नहीं ड्राई होगी स्किन


संबंधित समाचार