होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

बॉर्डर के तारों पर क्यों टांगी जाती है कांच की बोतलें, जानिए इसके पीछे का लॉजिक

बॉर्डर के तारों पर क्यों टांगी जाती है कांच की बोतलें, जानिए इसके पीछे का लॉजिक

 

सर्दी में घने कोहरे के कारण भारत-पाक सीमा पर हाईअलर्ट घोषित किया जाता है और बॉर्डर पर जवानों की गश्त भी बढ़ा दी जाती है। लेकिन आपने राजस्थान से जम्मू तक तारबंदी पर बीयर की खाली कांच की बोतलें टगी हुई देखी होगी और ये विचार जरुर आया होगा कि इन खाली बोतलों को यहां टांगने का क्या कारण हो सकता है। तो चलिए जानते है आखिर बॉर्डर पर हर समय ऑफिसर तैनात रहते हुए भी ये बीयर की खाली बोतले क्यों टांगी जाती है। 

बॉर्डर पर बोतले टांगने का लॉजिक 

बीएसएफ ने राजस्थान से जम्मू तक तारबंदी पर बीयर की खाली बोतलें टंगी हुई है। बॉर्डर पर टंगी ये कांच की बोतलों को देश की सुरक्षा हितों को ध्यान में रखते हुए टांगा गया है, जो देश अलार्म का काम करती है। बॉर्डर पर टंगी बीयर की इन बोतलों को देशी जुगाड़ के नाम से जान जाता है। इन बोतलों के तारबंदी पर कुछ-कुछ दूरी पर टांगा जाता है।

अगर कोई शख्स तारों को छूता है तो बोतल टकराकर बजने लगती है। जवानों को पता चल जाता है कि कोई दुश्मन हमारी सरहद में घुसने की कोशिश कर रहा है, और बॉर्डर पर तैनात जवान हरकत में आ जाते है। इसके चलते सर्दी के घने कोहरे में भी दुश्मन हमारे देश में घुसने की कोशिश नहीं कर सकता।

 


संबंधित समाचार