होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

सोशल मीडिया सेंसेशन बनीं Girija Oak ने कब किया था बॉलीवुड डेब्यू, कौन सी फिल्म रही ब्लॉकबस्टर? जानिए

सोशल मीडिया सेंसेशन बनीं Girija Oak ने कब किया था बॉलीवुड डेब्यू, कौन सी फिल्म रही ब्लॉकबस्टर? जानिए

 

Girija Oak: सोशल मीडिया के ज़माने में कब कौन मशहूर हो जाए, पता ही नहीं चलता। ऐसा ही कुछ अभिनेत्री गिरिजा ओक के साथ देखने को मिला है। एक इंटरव्यू के बाद उनके कुछ वीडियोज़ वायरल हो रहे हैं, जो खूब वायरल भी हो रहे हैं। गिरिजा ओक ने भले ही अब ज़्यादा सुर्खियाँ बटोरी हों, लेकिन वह लंबे समय से फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। वह कई टीवी शोज़ में भी नज़र आ चुकी हैं। अभिनेत्री लगभग दो दशकों से इंडस्ट्री में हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनकी पहली फिल्म कौन सी थी?

गिरिजा ओक ने 18 साल पहले बॉलीवुड में डेब्यू किया था

गिरिजा ओक की पहली फिल्म की बात करें तो वह 2004 में रिलीज़ हुई मराठी फिल्म 'मानिनी' में नज़र आई थीं। इसके बाद उन्होंने 2007 में बॉलीवुड फिल्म 'तारे ज़मीन पर' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। उन्होंने इसमें जबीन का किरदार निभाया था। फिल्म में आमिर खान ने मुख्य भूमिका निभाई थी और दर्शील सफारी ने ईशान का किरदार निभाया था। इस फिल्म का निर्देशन आमिर खान ने किया था और अमोल गुप्ते ने इसे लिखा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसका बजट 12 करोड़ था और फिल्म ने 98 करोड़ की कमाई की थी। यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई।

इस ब्लॉकबस्टर फिल्म का भी रह चुकी हैं हिस्सा 

इसके बाद गिरिजा ओक ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और कई प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनीं। अपने करियर में उन्होंने मराठी, कन्नड़, अंग्रेजी और हिंदी फिल्मों में काम किया। वह हाउसफुल, शोर इन द सिटी, द वैक्सीन वॉर और काला जैसी फिल्मों में नजर आईं। 2023 में, वह शाहरुख खान की 1100 करोड़ की फिल्म जवान का भी हिस्सा रहीं और गर्ल गैंग का हिस्सा रहीं। इसके बाद, वह फिल्म इंस्पेक्टर ज़ेंडे में मनोज बाजपेयी की पत्नी की भूमिका में नजर आईं। अभिनेत्री ने 2009 में टीवी शो सीआईडी ​​में भी काम किया। वह कार्टेल और मॉडर्न लव मुंबई का भी हिस्सा रही हैं।


संबंधित समाचार