होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हर जगह नजर आने वाली Emoji किसने और कब बनाई ? जानिए इसका इतिहास

हर जगह नजर आने वाली Emoji किसने और कब बनाई ? जानिए इसका इतिहास

 

कम शब्दों में हमारे संदेश को दूसरों तक पहुंचाने वाली भाषा इमोजी, आज एक प्रभावशाली भाषा बनकर उभरी है। आज के युग में लोग सोशल मीडिया पर चैट करते सबसे पहले इमोजी ढूढ़ते हैं और अपने भावों को इमोजी के जरिए बताते है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है, इमोजी कहां से आए और इनका अविष्कार किसने किया?  

दरअसल, इमोजी को बनाने वाला व्यक्ति एक जापानी नागरिक शिगेताका कुरीता था। यह टेलीकॉम कंपनी एनटीटी डोकोमो में काम करते था। इन्होंने यह इमोजी 22 फरवरी 1999 को बनाएं, क्योंकि पहले ईमेल भेजने के लिए कैरेक्टर की संख्या सिर्फ 250 ही थी। लोग इतने कम शब्दों में अपनी भावनाओं को सामने वाले तक नहीं पहुंचा पा रहे थे।

इसी परेशानी को दूर करने के लिए इमोजी सेट बनाया, जिसमें लगभग 176 इमोजी थे। इमोजी बनाने के लिए उन्होंने कॉमिक बुक, लाइटबल्ब, टिकलिंग बॉम्ब और मौसम के कई क्षेत्रों से आइडिया लिया और फिर इन चित्रों में हंसी, क्रोध, सरप्राइस और कंफ्यूजन जैसे भाव दर्शाने वाले इमोजी बनाए। आज शिगेताका कुरीता को पूरी दुनिया फादर ऑफ इमोजी के नाम से जानती है। 

दुनिया में इमोजी ऐसे पहुंचा... 

जापान में इमोजी काफी लोकप्रिय होता देख वर्ष 2007 में सबसे पहले एप्पल आई फोन ने अपने मोबाइल फोन में इमोजी कीबोर्ड को शामिल किया। फिर इसके बाद वर्ष 2013 में इमोजी शब्द को ऑक्सफोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी में शामिल किया। डिक्शनरी में शामिल होने के दो वर्ष बाद ही 2015 में इमोजी को वर्ड ऑफ द ईयर घोषित किया गया, जिससे साल 2016 में न्यूयॉर्क में म्यूजियम ऑफ मॉर्डन आर्ट ने अपने स्थायी कलेक्शन में शिगेताका कुरीता के 176 इमोजी के पहले सेट को शामिल किया। 

विश्व इमोजी दिवस 

आपको बता दें कि 17 जुलाई को 'विश्व इमोजी दिवस' मनाया जाता है। वर्ष 2014 को पहला इमोजी दिवस मनाया गया था।


संबंधित समाचार