Most Dot balls in IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग का 19वें सीजन के अब तक कुल 38 मैच खेले जा चुके हैं. इस दौरान देश और दुनिया के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर अपने नाम का लोहा मनवाया है. गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी कर बल्लेबाजों को परेशान किया और लगाता डॉट बॉल डालकर कमाल किया है. तो आज हम आपको आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा डॉट बॉल डालने वाले गेंदबाजों के बारे में बताने वाले हैं.
आईपीएल में हर एक डॉट बॉल (जिस पर रन न बने) डालने पर एक पेड़ लगाया जाता है. बीसीसीआई और टाटा ग्रुप के द्वारा ये पहले शुरू की गई है. इस पहल के तहत पर्यवारण संरक्षण को अंजाम देना और ग्रीन इनिशिएटिव के तहत वृक्षारोपण करना और पर्यावरण के लिए खिलाड़ियों को जागरुक करना है. तो आइए जानते हैं कि, टाटा आईपीएल ग्रीन डॉट्स बॉल की लिस्ट में कौन से गेंदबाज टॉप - 5 में मौजूद हैं. इसके साथ ही जानेंगे कि टॉप 5 में कितने भारतीय गेंदबाज शामिल हैं.
IPL 2026 में सबसे ज्यादा डॉट बॉल डालने वाले गेंदबाज
1 - मोहम्मद शमी : आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा डॉट बॉल डालने वाले गेंदबाज लखनऊ सुपर जायंट्स के मोहम्मद शमी हैं. शमी ने अब तक आईपीएल के 19वें सीजन में 8 मैचों में 89 डॉट बॉल डाली हैं.
2 - जोफ्रा आर्चर : राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा डॉट बॉल डालने वाले गेंदबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर हैं. इंग्लैंड के इस गेंदबाज ने इस सीजन 8 मुकाबलों में 88 डॉट बॉल डाली हैं.
3 - मोहम्मद सिराज : आईपीएल 2026 में सबसे अधिक डॉट बॉल डालने वाले गेंदबाजों की सूची में भारत के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज तीसरे स्थान पर हैं. उन्होंने गजुरात टाइटंस की ओर से खेलते हुए 8 मैचों में 86 डॉट बॉल डाली हैं.
4 - कगीसो रवाड़ा : गुजरात टाइटंस के एक और गेंदबाज आईपीएल में सबसे ज्यादा डॉट बॉल डालने वाले खिलाड़ियों की सूची में शामिल हैं. साउथ अफ्रीका के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज कगीसो रबाड़ा आईपीएल में सबसे ज्यादा डॉल डालने वाले खिलाड़ियों में चौथे नंबर पर मौजूद हैं. उन्होंने 8 मैचों में 79 डॉट बॉल डाली हैं.
5 - प्रिंस यादव : लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज प्रिंस यादव आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा डॉट बॉल डालने वाले पांचवें गेंदबाज हैं. उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में अब तक 8 मैचों में 77 डॉट बॉल डाली हैं.