वर्ष 2020 का सबसे बड़ा और सबसे चमकार चांद यानी सुपर मून दिखाई दे गया है। पंजाब के लुधियाना से पूर्णिमा के सुपर मून की तस्वीरें सामने आई हैं। इस तस्वीर में चंद्रमा आकार में बड़ा और चमकार दिखाई दे रहा है। ऐसे में सुपर पिंक मून में चांद की रोशनी का खूबसूरत नजारा दिखाई दे रहा है। आपको बता दें कि पूर्णिमा पर चांद और धरती के बीच की दूरी कम हो जाती है जिससे चंद्रमा की चमक बढ़ी हुई दिखाई देती है।
Visuals of Super Pink Moon, which is the biggest and brightest full moon of the year 2020, from Ludhiana in Punjab. pic.twitter.com/ojHAkFlnnv
— ANI (@ANI) April 7, 2020
ऐसे में सुपर पिंक मून के दौरान चंद्रमा सामान्य से 14 फीसदी बड़ा और 30 फीसदी ज्यादा चमकदार दिखाई देता है। वही, सुपर पिंक मून के देखने से किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होती। बता दें कि इस साल तीन सुपर मून की सीरीज चल रही है। इससे पहले 9 मार्च को सुपर मून दिखाई दिया था। अब अप्रैल में पिंक सुपर मून और इसके बाद फिर तीसरा सुपर मून मई के महीने में दिखाई देगा।
यह भी पढ़ें- SBI ने ग्राहकों को राहत के साथ दिया झटका, लोन किया सस्ता लेकिन जमा पर ब्याज में की कटौती