होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

'उनके घर 3 करोड़ रुपये...', विराट कोहली के दावे पर दिनेश फलाहरी महाराज का सनसनीखेज दावा

'उनके घर 3 करोड़ रुपये...', विराट कोहली के दावे पर दिनेश फलाहरी महाराज का सनसनीखेज दावा

 

Dinesh Falhari Baba vs Virat Kohli: क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा लंबे समय से संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने आते रहे हैं। हालांकि, अब प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी की संदिग्ध मौत के बाद से विराट कोहली को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। वजह यह है कि श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष फलाहारी महाराज ने उन्हें लेकर कई बड़े दावे कर दिए हैं। उन्होंने दावा किया कि क्रिकेटर को प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने आने के लिए पांच करोड़ रुपये दिए गए थे। इन दावों को कोहली की टीम की ओर से पूरी तरह खारिज किया गया था, लेकिन फलाहारी महाराज ने एक और बड़ा आरोप लगाते हुए नई चर्चा को जन्म दे दिया है।

विराट कोहली के प्रवक्ता की ओर से आधिकारिक बयान जारी करते हुए फलाहारी महाराज के दावों को पूर्णतः झूठ और निराधार बताया गया था। अब फलाहारी महाराज ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "पहली बार जब विराट कोहली आए थे, तब दो करोड़ रुपये बाबा के सेवादार के खाते से गए और तीन करोड़ रुपये विराट कोहली के आवास पर कैश दिए गए थे। बाद में विराट कोहली भक्त बन गए। उन्होंने इससे कई गुना ज्यादा पैसे वापस कर दिए।"

'ट्रस्ट से जुड़े खाते की जांच हो, सच सामने आएगा'

फलाहारी महाराज ने विराट कोहली का जिक्र करते हुए कहा कि वह साधकों के भोजन की व्यवस्था संभालते हैं। उन्होंने कहा कि विराट कोहली बहुत अच्छे व्यक्ति हो गए हैं और साधक हो चुके हैं। उन्होंने आगे कहा, "हम तो यही कहना चाहते हैं कि ट्रस्ट से जुड़े खाते की जांच करा लो, अपने आप पता चल जाएगा।"

फलाहारी महाराज ने आगे कहा कि सीबीआई जांच भी करा लें। इससे दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। उन्होंने कहा, "अगर पैसे नहीं लिए तो जांच से डरना क्यों?"


संबंधित समाचार