होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

कोहली का सुपरमैन अवतार, एक हाथ से लपका हैरतअंगेज कैच, ध्वस्त किया एमएस धोनी का रिकॉर्ड

कोहली का सुपरमैन अवतार, एक हाथ से लपका हैरतअंगेज कैच, ध्वस्त किया एमएस धोनी का रिकॉर्ड

 

Virat Kohli: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले वनडे के दौरान विराट कोहली ने स्लिप पर नाथन स्मिथ का शानदार कैच लपका। उन्होंने स्लिप में नाथन स्मिथ का हैरतअंगेज कैच लिया। कैच लेने के बाद कोहली स्टेडियम में जश्न मनाने के लिए दौड़ते हुए नजर आए। इसके साथ ही उन्होंने एमएस धोनी का कैच लेने का एक रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। उनका कैच लेने और जश्न मनाने का वीडियो वायरल हो रहा है। नाथन के रूप में न्यूजीलैंड को सातवां झटका लगा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने खराब प्रदर्शन किया है। भारतीय युवा तेज गेंदबाजों ने पहले मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन किया है।

कोहली का धनुष और तीर वाला सेलिब्रेशन

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने एक महीने बाद बाद मैदान पर वापसी की है। बुधवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले वनडे में न्यूजीलैंड की पारी के 29वें ओवर में अंशुल कंबोज के खिलाफ नाथन ने शॉट खेला लेकिन गेंद बल्ला का किनारा लेकर स्लिप में खड़े विराट कोहली की दाएं तरफ गई, जहां कोहली ने एक हाथ से दाईं तरफ डाइव लगाकर गेंद को लपका। उन्होंने कैच लेने के बाद स्टेडियम में दौड़ लगाकर जश्न मनाया। आउट दिए जाने के बाद विराट कोहली ने तीर छोड़ने का धनुष और तीर चलाने वाला सेलिब्रेशन भी किया।

धोनी का रिकॉर्ड तोड़ा

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली न्यूजीलैंड में कैच लेने वाले सबसे उम्रदराज भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने एमएस धोनी का रिकॉर्ड तोड़ा। एमएस धोनी ने 37 साल और 218 दिन की उम्र में न्यूजीलैंड में कैच लिया था लेकिन अब ये रिकॉर्ड कोहली के नाम हो गया है। उन्होंने 37 साल 364 दिन की उम्र में न्यूजीलैंड में कैच लपका।

इससे पहले रोहित शर्मा ने अपनी शानदार फील्डिंग से सबका ध्यान खींचा। उन्होंने मिचेल को आउट करने के लिए हवा में उड़ते हुए थ्रो किया, जिसके चलते डेरिल मिचेल रन आउट होकर पवेलियन लौटे। वह 41 गेंद में 28 रन बनाकर आउट हुए।
 


संबंधित समाचार