होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Video: तिरंगे को स्वदेशी तोप से सलामी, पीएम बोले- इस आवाज को सुनने के लिए हमारे कान तरस गए

Video: तिरंगे को स्वदेशी तोप से सलामी, पीएम बोले- इस आवाज को सुनने के लिए हमारे कान तरस गए

 

आजादी के अमृत महोत्सव (Azadi Ke Amrit Mahotsav) के मौके पर देश ने एक और उपलब्धि हासिल कर ली है। आज पहली बार स्वदेशी तोप ने लाल किले (Lal Kila) पर तिरंगे को सलामी दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने इसका जिक्र अपने भाषण में भी किया। उन्होंने कहा कि, 75 साल के बाद पहली बार लाल किले पर तिरंगे को सलामी देने का काम मेड इन इंडिया तोप (Made In India Cannon) ने किया है।

पीएम ने आगे कहा कि, जिस आवाज को सुनने के लिए हमारे कान 75 साल से तरस रहे थे। आज आजादी के 75 साल बाद वो आवाज सुनाई दी है। मैं आज देश की सेना के जवानों का हृदय से अभिनंदन करता हूं। मेरी आत्मनिर्भर की बात को संगठित स्वरूप में, साहस के स्वरूप में, सेना के जवानों और सेनानायकों ने जिस जिम्मेदारी के साथ अपने कंधे पर उठाया, उनको आज मैं सैल्यूट करता हूं।



स्वदेशी का मंत्र
अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने इशारों ही इशारों में चीन पर भी जमकर वार किया। उन्होंने कहा कि, आत्मनिर्भर भारत के लिए स्वदेशी मंत्र बहुत जरूरी है। आज हमारे पांच-पांच साल के बच्चे खुद से संकल्प ले रहे हैं कि हमें अब विदेशी खिलौनों से नहीं खेलना है। पीएम ने कहा कि, ऐसे में आत्मनिर्भर भारत, ये हर नागरिक का, हर सरकार का, समाज की हर एक इकाई का एक दायित्व बन जाता है। आत्मनिर्भर भारत ये कोई सरकारी एजेंडा या कोई सरकारी कार्यक्रम नहीं है ये समाज का एक जनआंदोलन है, जिसे हमें आगे की ओर बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि, अब हमें गुलामी की मानसिकता को तिलांजलि देनी पड़ेगी, अपने सामर्थ्य पर विश्वास करना होगा। हमारे नौजवान नई-नई खोज के साथ दुनिया के सामने उभर कर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें- PM Modi ने राष्ट्र को 83 मिनट तक किया संबोधित, जानें अब तक के सबसे लंबे भाषण का रिकॉर्ड


संबंधित समाचार