होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

PM Modi ने राष्ट्र को 83 मिनट तक किया संबोधित, जानें अब तक के सबसे लंबे भाषण का रिकॉर्ड

PM Modi ने राष्ट्र को 83 मिनट तक किया संबोधित, जानें अब तक के सबसे लंबे भाषण का रिकॉर्ड

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने सोमवार को नौवीं बार देश को लाल किले (Lal Kila) से संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने 76वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से झंडा फहराया और देश को 83 मिनट तक संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने इससे पहले 2021 के स्वतंत्रता दिवस पर 88 मिनट का भाषण दिया था। वहीं, 2014 में पहली बार प्रधानमंत्री ने देश को 65 मिनट तक संबोधित किया था।  

नेहरू का तोड़ा था रिकॉर्ड
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2015 में 86 मिनट का भाषण देकर देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (Jawahar Lal Nehru) का रिकॉर्ड तोड़ा था। 1947 में नेहरू ने लाल किले से 72 मिनट का लंबा भाषण दिया था।

प्रधानमंत्री का एक घंटे से कम वाला भाषण
प्रधानमंत्री अब तक देश को नौ बार लाल किले से संबोधित कर चुके हैं। इन नौ सालों में उन्होंने सिर्फ एक बार देश को एक घंटे से कम समय के लिए संबोधित किया था। 2017 के स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री ने केवल 56 मिनट का भाषण दिया था। ये उनका अब तक का सबसे छोटा भाषण था।

जानें किस स्वतंत्रता दिवस पर कितने मिनट तक बोले मोदी
* 2014 - 65 मिनट
* 2015 - 86 मिनट
* 2016 - 96 मिनट
* 2017 - 56 मिनट
* 2018 - 82 मिनट
* 2019 - 93 मिनट
* 2020 - 86 मिनट
* 2021 - 88 मिनट
* 2022 - 83 मिनट 

यह भी पढ़ें- BJP ने 1947 के विभाजन पर VIDEO जारी कर नेहरू पर साधा निशाना, कांग्रेस ने किया पलटवार


संबंधित समाचार