होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू हुए कोरोना पॉजिटिव, एक सप्ताह के लिए खुद को किया आइसोलेट

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू हुए कोरोना पॉजिटिव, एक सप्ताह के लिए खुद को किया आइसोलेट

 

देश में कोरोना और ओमिक्रॉन वेरिएंट के नए मामले हर दिन रिकॉर्ड से बढ़ते हुए मिल रहे हैं। इसी बीच उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। भारत के उपराष्ट्रपति नाम के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर रिपोर्ट की जानकारी साझा की है। ट्वीट कर लिखा है कि उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू आज कोविड टेस्ट रिपोर्ट में पॉजिटिव पाए गए। वे आजकल हैदराबाद में हैं। कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए उन्होंने स्वयं को एक सप्ताह के लिए अलग आइसोलेट रखने का निर्णय किया है।



बता दें कि उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू आज की कोविड जांच रिपोर्ट में पॉजिटिव पाए गए। वह इस समय हैदराबाद में हैं। उन्होंने कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए एक हफ्ते के लिए खुद को आइसोलेट करने का फैसला किया है। वहीं रविवार को पिछले 24 घंटों के दौरान देश में कोरोना के 3,33,533 नए मामले दर्ज हुए। जबकि इसमें से 2,59,168 मरीज ठीक हो गए। जबकि 525 मरीजों की संक्रमण की वजह से मौत भी हो गई।

यह भी पढ़ें- बंगाल: सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर भिड़े BJP और TMC कार्यकर्ता, पथराव के दौरान चली गोली


संबंधित समाचार