होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

VerSe Innovation में प्रसन्ना प्रसाद बने CPTO, AI-डेटा पर फोकस

VerSe Innovation में प्रसन्ना प्रसाद बने CPTO, AI-डेटा पर फोकस

 

VerSe Innovation CPTO: वर्से इनोवेश भारत की प्रमुख AI आधारित लोकल लैंग्वेज टेक्नोलॉजी कंपनी ने एक बड़ा ऐलान किया है। कुछ लोकप्रिय प्लेटफॉर्म्स की पेरेंट कंपनी ने प्रसन्ना प्रसाद को अपना नया चीफ प्रोडक्ट एंड टेक्नोलॉजी ऑफिसर  नियुक्त किया है। इस नई भूमिका में प्रसन्ना कंपनी के इंजीनियरिंग, प्रोडक्ट और डेटा साइंस टीमों का नेतृत्व करेंगे तथा वर्से के सभी प्लेटफॉर्म्स पर AI आधारित इनोवेशन को और तेजी से आगे बढ़ाएंगे। 

इतने अनुभव के साथ वर्से में शामिल हुए प्रसन्ना प्रसाद

प्रसन्ना प्रसाद के पास प्रोडक्ट इंजीनियरिंग, डेटा साइंस और बड़े पैमाने के प्लेटफॉर्म डेवलपमेंट का दो दशक से अधिक का समृद्ध अनुभव है।  उन्होंने अमेरिका, भारत और यूरोप में ग्लोबल टीमों का सफलतापूर्वक नेतृत्व किया है। उनके पास हाई-स्केल रियल टाइम सिस्टम, क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर और AI आधारित प्रोडक्ट्स विकसित करने का गहरा अनुभव है। 


इससे पहले प्रसन्ना Verve Group Inc. में चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर और हेड ऑफ प्रोडक्ट एंड AI के पद पर कार्यरत थे। वहां उन्होंने 200 से ज्यादा सदस्यों वाली ग्लोबल टीम का नेतृत्व किया और AI का उपयोग करके कंपनी की ग्रोथ को नई ऊंचाई दी। उन्होंने प्लेटफॉर्म ऑटोमेशन, एडवांस्ड डेटा साइंस मॉडलिंग और प्राइवेसी फर्स्ट एड सिस्टम विकसित करने में अहम योगदान दिया। 

VerSe Innovation में फोकस एरिया

VerSe Innovation में प्रसन्ना का मुख्य फोकस कंपनी की AI क्षमताओं को और मजबूत करना होगा। वे कंटेंट क्रिएटर इकोसिस्टम और डिजिटल एडवर्टाइजिंग को बेहतर बनाने पर काम करेंगे। उनका लक्ष्य सभी प्लेटफॉर्म्स पर एक मजबूत इंटेलिजेंस सिस्टम बनाना है, जिससे यूजर्स को ज्यादा पर्सनलाइज्ड कंटेंट मिल सके, क्रिएटर्स को बेहतर कंटेंट बनाने में मदद मिले और एडवर्टाइजिंग टेक्नोलॉजी और स्मार्ट बने। 

AI पर बढ़ता फोकस

प्रसन्ना की यह नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब VerSe Innovation अपने AI आधारित प्रोडक्ट्स को तेजी से विकसित कर रही है। कंपनी ऐसे स्मार्ट सिस्टम्स बना रही है जो ब्रांड्स और एडवर्टाइजर्स को बेहतर रिजल्ट्स दें तथा यूजर्स और क्रिएटर्स की एंगेजमेंट बढ़ाएं। 

को-फाउंडर उमंग बेदी का बयान

VerSe Innovation के को-फाउंडर उमंग बेदी ने कहा कि अब AI डिजिटल प्लेटफॉर्म के निर्माण, विस्तार और कमाई का अहम हिस्सा बन गया है। उन्होंने कहा, यह बदलाव कंटेंट, क्रिएटर्स और एडवर्टाइजिंग के अगले दौर की ग्रोथ तय करेगा। प्रसन्ना के पास इंजीनियरिंग, डेटा साइंस और AI प्लेटफॉर्म ट्रांसफॉर्मेशन का गहरा अनुभव है और उनकी लीडरशिप कंपनी के टेक्नोलॉजी बेस को मजबूत करेगी। 

प्रसन्ना प्रसाद ने क्या कहा? 

प्रसन्ना प्रसाद ने कहा कि जैसे-जैसे प्लेटफॉर्म बड़े होते हैं, टेक्नोलॉजी सिर्फ सपोर्ट का काम नहीं करती बल्कि फर्क पैदा करती है। अब ध्यान इस बात पर होता है कि सिस्टम कितनी लगातार और सही तरीके से यूजर एक्सपीरियंस, कंटेंट और कमाई में सुधार ला सकते हैं। VerSe में मेरा फोकस सिस्टम को ज्यादा सटीक और मजबूत बनाने पर होगा, ताकि प्रदर्शन बेहतर और स्थिर हो सके।


संबंधित समाचार