होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Vat Savitri Vrat 2022: 29 या 30 मई कब है वट सावित्री का व्रत?  यहां जानें कंफर्म डेट व पूजा मुहूर्त

Vat Savitri Vrat 2022: 29 या 30 मई कब है वट सावित्री का व्रत?  यहां जानें कंफर्म डेट व पूजा मुहूर्त

 

हर साल वट सावित्री व्रत (Vat Savitri Vrat) ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि को रखा जाता है। इस साल यानी 2022 में वट सावित्री के व्रत (Vat Savitri Vrat 2022 Date) की तारीख को लेकर लोगों में काफी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। व्रत रखने वाली महिलाओं को व्रत की तारीख को लेकर कुछ समझ में नहीं आ रहा है कि वट सावित्री का व्रत (Vat Savitri Vrat 2022) 29 मई को है या फिर 30 मई को। मान्यता है कि वट सावित्री व्रत (Vat Savitri Vrat 2022) रखने और भगवान विष्णु (Lord Vishnu) और माता लक्ष्मी जी (Mata Lakshmi) का विधि विधान से पूजन करने से अखंड सौभाग्य, सुखी वैवाहिक जीवन और पति की लंबी आयु का वरदान मिलता है। इसके साथ ही इस दिन सभी सुहागिन महिलाओं द्वारा सावित्री, सत्यवान और वट वृक्ष यानी बरगद के पेड़ की पूजा की जाती है। यह एक परंपरा है। वट वृक्ष के साथ विष्णु भगवान और मां लक्ष्मी की पूजा के समय वट सावित्री व्रत कथा (Vat Savitri Vrat 2022 Katha) भी सुनी जाती है।

वट सावित्री व्रत 2022 की ये है कंफर्म तारीख
हिंदी पंचांग के मुताबिक, ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि की शुरुआत रविवार यानी 29 मई को दिन के समय दोपहर 02:54 बजे से हो रही है। ज्येष्ठ अमावस्या तिथि का समापन सोमवार यानी 30 मई दिन के समय शाम 04:59 बजे है। धर्म शास्त्र के मुताबिक, इस व्रत में उदया तिथि पर भी विचार किया जाता है। इसलिए वट सावित्री व्रत के लिए अमावस्या की उदयातिथि को ध्यान में रखा जाता है। चूंकि सूर्योदय के वक्त अमावस्या तिथि 30 मई को पड़ रही है तथा यह तिथि 30 मई को शाम 04:59 बजे खत्म हो रही है। ऐसे में वट सावित्री व्रत 30 मई को ही रखा जाएगा। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 07:12 बजे से लग जा रहा है, जो पूरे दिन रहेगा। ऐसे में इस दिन व्रत पूजन अति पुण्य फलदायी साबित होगा।

Disclaimer: यहां मुहैया कराई गई सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर ही आधारित है। यहां यह बताना बेहद जरूरी है कि जनता टीवी किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले इससे संबंधित विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें।

यह भी पढ़ें- Shani jayanti 2022: शनि जयंती जरूर करें ये उपाय, दूर होंगे सभी कष्ट और मिलेगा लाभ


संबंधित समाचार