होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Vastu Shastra Tips: घर में नहीं रखनी चाहिए ये मूर्तियां, हो सकते है बड़े नुकसान

Vastu Shastra Tips: घर में नहीं रखनी चाहिए ये मूर्तियां, हो सकते है बड़े नुकसान

 

हिंदू धर्म में लोगों के मन में भगवान के प्रति एक विशेष आस्था हैं जिसे प्रकट करने के लिए लोग घरों के मंदिर में भगवान की मूर्ति या तस्वीरों की पूजा करते है। साथ ही उन मूर्तियों और तस्वीरों को घर में मंदिर के अलावा किसी अन्य जगह पर लगाते या रखते है। लेकिन क्या आपको पता है कि कई ऐसी मूर्ति व तस्वीरें है, जिनकी पूजा करना और उनको घर में रखना सही नहीं माना जाता है।

इनको रखने से आपको कई तरह की परेशानियां उठानी पड़ सकता है। वहीं ऐसा भी माना जाता है कि यदि आप टूटी फूटी मूर्तियों की पूजा-पाठ या उन्हें घर पर रखते है तो इसके बुरे परिणाम देखने को मिल सकते है। आईए जानते है किस मूर्ति व तस्वीरों को घर में नहीं रखना चाहिए। 

नटराज- पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान शिव जब रौद्र अवस्था तो उन्होंने नटराज रुप धारण कर तांडव किया था। इसलिए नटराज की तस्वीर या मूर्ति को घर में रखना सही नहीं माना माना गया है। भगवान शिव तभी नृत्य करते थे जब वे क्रोध में होते थे।  इससे परिवार में मनमुटाव और मतभेद होते है। 

शनिदेव-  शनिदेव की पत्नि ने उन्हें श्राप दिया था जिस कारण उनकी दृष्टि श्रापित हो गई थी। इसलिए शनि देव की दृष्टि यदि किसी पर भी पड़ जाए तो शुंभ संकेत नहीं होता है। सूर्यपुत्र शनि देव की पूजा हमेशा घर से बाहर ही करनी चाहिए, व उनकी आंखों में न देखकर उनके चरणों में देखकर उन्हें नमन करना चाहिए। इसलिए घर पर कभी भी भगवान शनि देव की प्रतिमा न रखें, प्रतिमा रखने से आपको हानि हो सकती है। 

भैरव बाबा-  बाबा भैरवनाथ सभी तंत्र मंत्र की क्रियाओं के स्वामी कहे जाते हैं। इनकी पूज करने के लिए त्याग की आवश्यकता होती है इसलिए हर इंसान के बस की यह पूजा करनी नहीं होती है। घर में भैरव की मूर्ति पूजा नहीं की जा सकती है। अगर आपके घर पर भैरव नाथ की मूर्ति रखते है तो उसे आज ही किसी मंदिर में जाकर दान करें। 

राहु-केतु- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राहु-केतु को बुरे ग्रह माने जाते है। मान्यता के अनुसार यदि किसी के घर या कुंडली में राहु केतु दोष लग जाएं तो उसे बुरे परिणाम या कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए भूलकर भी घर पर राहु-केतु की प्रतिमाएं को न रखें।  


संबंधित समाचार