Uttarakhand weather update:उत्तराखंड में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश से तबाही की स्थिति बनी हुई है। कई इलाकों में भूस्खलन और बाढ़ जैसी स्थिति देखने को मिली है। जिससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने आज प्रदेश में लगातार तीसरे दिन दो दिनों के लिए बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। IMD ने राज्य के छह जिलों में बिजली गिरने के साथ भारी बारिश की भविष्यवाणी भी की है।
#WATCH | A college building collapsed due to incessant rainfall in Dehradun, Uttarakhand.
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) August 14, 2023
(Source: Dehradun Police) https://t.co/i4dpSQs2MH pic.twitter.com/1XhTLTafCi
प्रदेश में भारी बारिश के चलते नदियां उफान पर हैं। हरिद्वार में गंगा खतरे के निशान से एक मीटर ऊपर बह रही तो कहीं अलकनंदा नदी जोरों पर है। खोह नदी में भी कई मकान बहने की खबरें सामने आ रही हैं। इसके अलावा भारी बारिश की वजह से उत्तराखंड के मालदेवता में एक स्कूल, देहरादून डिफेंस कॉलेज की इमारत ढह गई है, जिसका वीडियो भी सामने आया है। देहरादून डिफेंस कॉलेज गढ़वाल हिमालय की तलहटी में स्थित है। IMD ने राज्य के छह जिलों में बिजली गिरने के साथ भारी बारिश की भविष्यवाणी भी की है।
The weather department issued a red alert. Since 12th August there was heavy rainfall, especially in the Garhwal area. At all the places the roads are closed and the police and SDRF team are on alert. In the Chamoli and Uttarkashi Mori area, there was a cloudburst. In Rishikesh,… pic.twitter.com/RRn2dg1VMM
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) August 14, 2023
बद्रीनाथ नेशनल हाईवे बंद
इस बीच, उत्तराखंड के चमोली जिले के पीपलकोटी इलाके में बद्रीनाथ नेशनल हाईवे भारी बारिश और भूस्खलन के कारण आए मलबे के कारण बंद कर दिया गया है। मलबे में कई गाड़ियां भी दब गई हैं।
#WATCH | Uttarakhand | Heavy damage caused by late night heavy rainfall in Mayapur of Nagar Panchayat Pipalkoti of Chamoli.
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) August 14, 2023
Chamoli District Magistrate Himanshu Khurana tells ANI, "Due to heavy debris coming from the mountain in Pipalkoti, many vehicles were buried under the… pic.twitter.com/v7iALY3W2B
इन राज्यों में भी भारी बारिश का अलर्ट
आईएमडी के अनुसार सोमवार को पंजाब, हरियाणा, पश्चिम उत्तर प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, झारखंड और दक्षिण भारत में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, ओडिशा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है।