होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Uttarakhand: पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष, जानें कैसा रहा राजनीतिक सफर

Uttarakhand: पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष, जानें कैसा रहा राजनीतिक सफर

 

उत्तराखंड (Uttarakhand) में शनिवार को भाजपा (BJP) ने नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान कर दिया। केंद्रीय नेतृत्व ने बद्रीनाथ के पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट (Mahendra Bhatt) को प्रदेश की कमान सौंपी है। बीते बुधवार को दिल्ली में महेंद्र भट्ट ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) से मुलाकात की थी। इसके बाद से ही यह अटकलें लगाई जा रही थी कि पार्टी अब नया प्रदेश अध्यक्ष चुनने सकती है। इससे पहले प्रदेश भाजपा की कमान मदन कौशिक (Madan Kaushik) ने संभाली हुई थी। विधानसभा चुनाव के बाद से ही कौशिक के स्थान पर गढ़वाल मंडल (Garhwal Mandal) के किसी ब्राह्मण नेता को कमान सौंपने की चर्चा की जा रही थी।

बताया जा रहा है कि नाम की घोषणा होने के बाद से महेंद्र भट्ट मदन कौशिक से मिलने उनके घर जाएंगे। इसके बाद दोनों पार्टी कार्यालय में पहुंचेंगी, जहां मदन कौशिक विधिवत रूप से महेंद्र भट्ट को कार्यभार सौंपेंगे।

नए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का राजनीतिक सफर
* 1991 से 1996 तक- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में उन्होंने प्रदेश सह मंत्री, जिला संयोजक, जिला संगठन मंत्री, विभाग संगठन मंत्री का पद संभाला।
* 1997- वह भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश सह मंत्री रहे।
* 1998 से 2000-  उत्तरांचल युवा मोर्चा में उन्होंने प्रदेश महामंत्री का पद संभाला।
* 2000 से 2002- उत्तरांचल प्रदेश युवा मोर्चा के पहले प्रदेश अध्यक्ष रहे।
* 2002 से 2005-  उन्होंने युवा मोर्चा राष्ट्रीय कार्यसमिति का सदस्य, हिमाचल और महाराष्ट्र युवा मोर्चा के प्रदेश प्रभारी का दायित्व भी संभाला।
* 2002 से 2007- 32 साल की उम्र में वह उत्तराखंड के प्रथम निर्वाचन में 39 नंदप्रयाग विधानसभा से सदस्य निर्वाचित हुए और विधानमंडल में मुख्यसचेतक का कार्यभार संभाला।
* 2007 से 2010- प्रदेश भाजपा में वह प्रदेश मंत्री, गढ़वाल संयोजक व प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य रहे।
* 2010 से 2012- उन्होंने राज्यमंत्री का दायित्व भी संभाला। लघु सिंचाई अनुश्रवण समिति में उपाध्यक्ष बने।
* 2012 से 2014- दोबारा उत्तराखंड भाजपा के गढ़वाल प्रभारी का पद संभाला।
* 2014 से 2017- भाजपा में दोबारा प्रदेश मंत्री रहे।
* 2016-  कांग्रेस सरकार के खिलाफ परिवर्तन यात्रा के गढ़वाल प्रभारी भी रहे।
* 2017- विधानसभा चुनाव में बदरीनाथ विधानसभा से सदस्य निर्वाचित किए गए।
* रामजन्मभूमि आंदोलन में भी वह 15 दिन पौड़ी के कांसखेत में जेल में बंद रहे।

यह भी पढ़ें- Haridwar: समय पर नहीं पहुंची एंबुलेंस, महिला ने सड़क पर दिया बच्चे को जन्म


संबंधित समाचार