होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Haridwar: समय पर नहीं पहुंची एंबुलेंस, महिला ने सड़क पर दिया बच्चे को जन्म

Haridwar: समय पर नहीं पहुंची एंबुलेंस, महिला ने सड़क पर दिया बच्चे को जन्म

 

हरिद्वार (Haridwar) में सड़क पर महिला के बच्चे को जन्म देने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार देर रात एक मजदूर गर्भवती महिला की तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजनों का यह आरोप है कि उन्होंने एंबुलेंस को बहुत बार फोन किया, लेकिन एंबुलेंस वक्त पर नहीं आई, जिसके चलते बिल्केश्वर रोड ब्लड बैंक के नजदीक महिला ने सड़क पर ही बच्चे को जन्म दे दिया। बच्चे के जन्म के करीब एक घंटे बाद एंबुलेंस पहुंची। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। ऐसे में बच्चे के पिता ने अपने कपड़े उतारकर बच्चे को ढका।

उधर, अस्पताल के वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ संदीप निगम का इस पर कहना है कि महिला व बच्चे को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कर लिया गया था। मां और बच्चा दोनों स्वस्थ है। बच्चे का वैक्सीनेशन कराया गया है। महिला का पूरा परिवार मजदूरी करता है। परिवार का यह 7 वां बच्चा है। वे सभी बिहार के रहने वाले हैं। महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. राजेश गुप्ता ने आगे कहा कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं दी गई थी। वह मामले की जांच में जुटे हुए हैं।

यह भी पढ़ें- Mussoorie: अब 15 मिनट में पूरा होगा दून से मसूरी तक का सफर, कैबिनेट ने टर्मिनल निर्माण को दी मंजूरी


संबंधित समाचार