होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

UPSC 2024 Result: यूपीएससी सिविल सेवा 2024 का फाइनल परिणाम घोषित,शक्ति दुबे ने किया टॉप

UPSC 2024 Result: यूपीएससी सिविल सेवा 2024 का फाइनल परिणाम घोषित,शक्ति दुबे ने किया टॉप

 

UPSC 2024 Result:  यूपीएससी सिविल सेवा 2024 का फाइनल परिणाम घोषित किया जा चुका है। जिसमे प्रयागराज की शक्ति दुबे ने इतिहास रच दिया है। शक्ति दुबे ने यूपीएससी सिविल सेवा 2024 में पुरे भारत में प्रथम स्थान प्राप्त किया है, दूसरे टॉपर हर्षिता गोयल है। बता दें की फाइनल रिजल्ट इंटरव्यू और मुख्य परीक्षा में प्राप्त नंबरों के आधार पर घोषित किया गया है. आयोग ने कुल 1009 अभ्यर्थी का सिफारिश की है. इंटरव्यू का आयोजन 7 जनवरी 2025 से 17 अप्रैल 2025 तक चला था। मुख्य परीक्षा का आयोजन सितंबर 2024 में किया गया था। इसमें सफल अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था, साक्षात्कार में कुल 2845 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। चयनित उम्मीदवारों में से यूपीएससी ने 241 उम्मीदवारों की उम्मीदवारी को आगे के सत्यापन तक अनंतिम रखा है। 

ये हैं टॉपर 

1 - शक्ति दुबे
2 - हर्षिता गोयल
3 - डोंगरे अर्चित पराग
4 - शाह मार्गी चिराग
5 - आकाश गर्ग
6 - कोम्मल पुनिया
7 - आयुषी बंसल
8 - राज कृष्ण झा
9 - आदित्य विक्रम अग्रवाल
10 - मयंक त्रिपाठी

कौन हैं शक्ति दुबे 

प्रयागराज, उत्तर प्रदेश के शक्ति दुबे ने यूपीएससी सीएसई (आईएएस) परीक्षा 2024 में पहले स्थान पर सफलता प्राप्त की है। शक्ति दुबे की प्रारंभिक शिक्षा प्रयागराज में हुई, जबकि उच्च शिक्षा उन्होंने वाराणसी से प्राप्त की। वाराणसी से उन्होंने बायोकेमिस्ट्री में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। शक्ति दुबे 2018 से सिविल सेवा की परीक्षा की तैयारी कर रही हैं। 


 


संबंधित समाचार