होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

UP Board Result 2022: आज जारी होंगे यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के परिणाम, यहां जानें नतीजे

UP Board Result 2022: आज जारी होंगे यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के परिणाम, यहां जानें नतीजे

 

यूपी बोर्ड रिजल्ट (UP Board Result) का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् (UPMSP) आज यूपी हाई स्कूल (Class 10th) और इंटरमीडिएट (Class 12th) बोर्ड परीक्षा 2022 के नतीजे जारी करने जा रहा है। बोर्ड के सचिव के अनुसार, इस बार पुरानी परंपरा के मुताबिक यूपी बोर्ड के मुख्यालय प्रयागराज (Prayagraj) से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट घोषित किए जाएगा। पिछले कुछ सालों से प्रयागराज के बजाय लखनऊ से रिजल्ट जारी हो रहा था।

पहले 10वीं का रिजल्ट होगा जारी
दोपहर करीब 2:00 बजे सबसे पहले हाईस्कूल का रिजल्ट (UP Board 10th Result 2022) घोषित किया जाएगा। इसके 2 घंटे बाद ही यानी शाम 4:00 बजे इंटरमीडिएट का रिजल्ट (UP Board Result 12th 2022) भी घोषित कर दिया जाएगा। इस साल यूपी बोर्ड 2022 की 10वीं-12वीं की परीक्षा में कुल 51 लाख 92 हजार 689 स्टूडेंट्स ने अपना पंजीकरण करवाया था। इनमें से 47 लाख 75 हजार 749 स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिया था।

इन वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं अपना रिजल्ट
* upmsp.edu.in
* upresults.nic.in
* results.upmsp.edu.in

रिजल्ट देखने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें-
 
* सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
* यहां 'यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022' या 'यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022' के लिंक पर क्लिक करें।
* फिर अपना रोल नंबर, स्कूल कोड डालें और सबमिट पर क्लिक करें।
* अब आपका उत्तर प्रदेश बोर्ड परिणाम आपकी स्क्रीन पर नजर आ जाएगा।
* आप चाहे तो रिजल्ट को डाउनलोड कर सकते हैं या भविष्य के लिए प्रिंट आउट भी निकाल सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Agneepath Scheme Protest : सड़कों पर उतरे युवा-लाठीचार्ज, शनिवार तक धारा 144 लागू


संबंधित समाचार