होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

महाराजगंज में बेकाबू पिकअप ने स्कूल जा रहे तीन बच्चों को रौंदा, एक की मौत

महाराजगंज में बेकाबू पिकअप ने स्कूल जा रहे तीन बच्चों को रौंदा, एक की मौत

 

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के महराजगंज के कोल्हुई क्षेत्र के इकरा इंटर कालेज के सामने अचानक एक पिकअप बेकाबू हो गया। जिसने स्कूल जा रहे तीन बच्चों और एक अन्‍य व्यक्ति को कुचल दिया। इस हादसे में एक बच्चे की दर्दनाक मौत भी हो गयी।

दरअसल, लोटन की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही पिकअप ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। ऐसे में पिकअप चालक ने भागने के चक्कर में साइकिल से स्कूल जा रहे तीन बच्चों को कुचल दिया। इस हादसे में लबदहा निवासी वजीउल्लाह पुत्र अबु हरेरा की मौत हो गयी है। वहीं फरहान और अब्दुल गंभीर रूप से घायल हैं। इनके साथ ही पिकअप की चपेट में आए बाइक सवार बबलू शर्मा को भी कई चोटें आई हैं। बबलू क्षेत्र में स्थित अपने ससुराल आए थे।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। इस मामले में एसओ अजीत सिंह ने बताया कि पिकअप को कब्जे में ले लिया गया है। परिजनों की शिकायत पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- Lakhimpur Kheri Case: आशीष मिश्रा की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई 


संबंधित समाचार