होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

'रामायण' पर एक्ट्रेस कविता कौशिक के विवादित बोल, हुईं जमकर ट्रोल

'रामायण' पर एक्ट्रेस कविता कौशिक के विवादित बोल, हुईं जमकर ट्रोल

 

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर देश भर में लॉकडाउन चल रहा है। ऐसे में लोगों की भारी मांग पर केंद्र सरकार ने दूरदर्शन पर 'रामायण' और 'महाभारत' का पुनः प्रसारण शुरू कराया है। उल्लेखनीय है‌ कि जिन्हें भारतीय टेलीविजन ऑडिएंस ने एक तरह से पूजा है। लेकिन फिलहाल अभिनेत्री कविता कौशिक (Kavita Kaushik) ने रामायण के टेलीकास्ट पर विवादित टिप्पणी कर के घिर गई हैं। लोगों ने उनकी गिरफ्तारी तक मांग की है।
 
कविता कौशिक ने ट्विटर पर लिखा- ' 'खुद तो पार्लियामेंट में एडल्ट फिल्में देखते हैं और हमको रामायण देखने को कह रहे हैं।' कविता की ये बात सोशल मीडिया यूजर्स को पसंद नहीं आया। यूजर्स उन्हें अरेस्ट करने की मांग कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर एक यूजर ने दिल्ली पुलिस को टैग कर लिखा- प्लीज इन्हें अरेस्ट करें। इन्होंने रामायण की तुलना पॉर्न फिल्म से की है। हम लोग ये नहीं सहेंगे। वहीं, एक दूसरे यूजर ने लिखा- 'अरे अच्छा शो है। बाकी लोग पार्लियामेंट में कुछ भी देखें, अपने को तो रामायण देखने का चांस मिल रहा है।'

कविता कौशिक ने टीवी सीरियल FIR में काम किया था। इस सीरियल में उन्होंने पुलिस ऑफिसर चंद्रमुखी चौटाला का किरदार निभाया था। ये शो 31 जुलाई 2006 को शुरू होकर 23 जनवरी 2015 तक यह शो चला। 

कविता ने साल 2004 में बॉलीवुड में फिल्म एक हसीना थी से कदम रखा जिसमें उन्होंने सैफ अली खान की गर्लफ्रेंड का रोल निभाया। इसके बाद वो फिल्म मुंबई कटिंग और फिल्म सिटी व जंजीर में भी दिखीं। चंद्रमुखी चौटाला फिलहाल टीवी सीरियल से दूर हैं। हालांकि, वह पंजाबी फिल्म में नजर आई थीं।

 

यह भी पढ़ें- कोरोना पॉजिटिव कनिका कपूर ने Insta पर शेयर किया पोस्ट, बताया अपना हाल


संबंधित समाचार