होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

ट्रेड डील से पहले ट्रंप ने दी बड़ी खुशखबरी, US ने भारत की इन 4 कंपनियों से हटाया प्रतिबंध

ट्रेड डील से पहले ट्रंप ने दी बड़ी खुशखबरी, US ने भारत की इन 4 कंपनियों से हटाया प्रतिबंध

 

Trump India Trade Deal: टैरिफ विवाद के बाद डोनाल्ड ट्रंप भारत और अमेरिका के रिश्तों को पटरी पर लाने की कोशिश कर रहे हैं। दोनों देशों के बीच ट्रेड डील पर बातचीत भी आखिरी चरण में है। इस बीच ट्रंप प्रशासन ने भारत की चार कंपनियों से बैन हटा लिया है।

अमेरिका के वित्त विभाग ने जिन कंपनियों से बैन हटाया है, उनमें हैदराबाद स्थित आरआरजी इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड और लोकेश मशीन्स लिमिटेड, अहमदाबाद स्थित गैलेक्सी बेयरिंग्स लिमिटेड और दिल्ली स्थित शौर्य एरोनॉटिक्स प्राइवेट लिमिटेड शामिल हैं।

SDN लिस्ट से बाहर हुईं ये कंपनियां

अमेरिका के वित्त विभाग ने इन कंपनियों को स्पेशली डेजिग्नेटेड नेशनल्स (SDN) लिस्ट से बाहर कर दिया है। इस लिस्ट में शामिल होने वाली कंपनियों और व्यक्तियों की प्रॉपर्टी को अमेरिकी अधिकार क्षेत्र में फ्रीज कर दिया जाता है।

2 साल पहले 21 भारतीय संस्थाओं पर लगा था बैन

यह कदम अमेरिकी विदेश संपत्ति नियंत्रण कार्यालय (OFAC) की प्रतिबंध सूची में शामिल चार कंपनियों को लगभग दो साल बाद राहत देने के रूप में उठाया गया है। साल 2024 में OFAC ने कार्यकारी आदेश के तहत 21 भारतीय संस्थाओं पर प्रतिबंध लगाए थे, जिनमें 19 कंपनियां और दो व्यक्ति शामिल थे। यह आदेश उन कंपनियों या लोगों को निशाना बनाता है, जिन पर रूसी सरकार की मदद करने का आरोप था।

अमेरिका ने रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद की थी कार्रवाई

वाशिंगटन की यह कार्रवाई 2022 में यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद मॉस्को पर लगाए गए प्रतिबंधों के उल्लंघन को रोकने के व्यापक प्रयासों का हिस्सा थी। प्रतिबंधों के बाद भारत सरकार ने कहा था कि उसने इस मामले पर वाशिंगटन के साथ बातचीत की थी। विदेश मंत्रालय ने यह भी कहा था कि भारत अंतरराष्ट्रीय समुदाय का एक जिम्मेदार सदस्य है।

प्रतिबंध सूची से हटाई गई चार भारतीय कंपनियों में से दो-गैलेक्सी बेयरिंग्स लिमिटेड और लोकेश मशीन्स लिमिटेड-सार्वजनिक रूप से सूचीबद्ध कंपनियां हैं। लोकेश मशीन्स के ग्राहकों में कई वैश्विक कंपनियां शामिल हैं, जिनमें अमेरिका की जॉन डीरे और कमिंस, स्वीडन की वोल्वो तथा जापान की होंडा और सुजुकी शामिल हैं। इसके अलावा, आरआरजी इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजीज भारत के विमानन क्षेत्र से जुड़ी हुई है।


संबंधित समाचार