होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

3 मार्च के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं

3 मार्च के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं

 

1707: शहजादा मुअज्जम को बहादुर शाह प्रथम के रूप में औरंगजेब के स्थान पर मुगल बादशाह बनाया गया। 1839: जमशेदजी एन टाटा का जन्म।
1919: मराठी के प्रसिद्ध लेखक हरि नारायण आप्टे का निधन।
1943: महात्मा गांधी ने 21 दिन से चली रही अपनी भूख हड़ताल को समाप्त करने का फैसला किया।
1965: अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
1966: बीबीसी ने अगले वर्ष से रंगीन टेलीविजन प्रसारण की अपनी योजना का ऐलान किया।
1971: ऐसी खबर मिली कि चीन ने अपना दूसरा भू उपग्रह अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया है।
1973: वन्यजीवों के संरक्षण के संबंध में एक अंतरराष्ट्रीय समझौते पर हस्ताक्षर।
1974: तुर्की एयरलाइंस का जेट विमान डीसी 10 अंकारा से लंदन जाते हुए पेरिस के नजदीक दुर्घटनाग्रस्त। हादसे में विमान में सवार सभी 345 लोगों की मौत।
1983 : नई दिल्ली में सातवें गुटनिरपेक्ष शिखर सम्मेलन का आयोजन।
2005: अमेरिका के रोमांच प्रेमी स्टीव फोसेट ने 67 घंटे तक लगातार बिना रूके उड़ान भरकर पृथ्वी का चक्कर पूरा किया। इस दौरान उन्होंने विमान में ईंधन भी नहीं भरा।
2006: श्रीलंका के बल्लेबाज मुथैया मुरलीधरन ने अपना 100वां टेस्ट मैच खेलते हुए अपना 1000वां अन्तरराष्ट्रीय विकेट हासिल किया। वह यह कारनामा अंजाम देने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज।
2009: पाकिस्तान के लाहौर में मैच खेलने जा रही श्रीलंका की टीम की बस पर हथियारबंद हमलावरों ने गोलियां चलाईं।
2013: संयुक्त राष्ट्र ने इस दिन को वर्ल्ड वाइल्ड लाइफ डे के रूप में मनाने का ऐलान किया।

यह भी पढ़ें- 2 मार्च के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं