होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

2 मार्च के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं

2 मार्च के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं

 

1498- पुर्तगाल का यात्री वास्को डी गामा और उसका बेड़ा भारत की तरफ अपनी पहली यात्रा के दौरान मोजाम्बीक द्वीप पहुंचा।
1807- अमेरिकी कांग्रेस ने एक कानून पास कर देश में गुलामों के आयात पर रोक लगा दी थी। दास प्रथा की समाप्ति की दिशा में यह अहम कदम था।
1819- अमेरिका ने अपना पहला आव्रजन कानून पारित किया।
1866- निड्ल कंपनी एक्सेलसियर ने सिलाई मशीन की सुई बनानी शुरू की।
1901- दुनिया की पहली वायरलैस टेलीग्राफ कंपनी हवाई में खुली।
1919- अंतरराष्ट्रीय मार्क्सवाद की पहली बैठक मास्को में हुई।
1982- बिहार की राजधानी पटना में महात्मा गांधी सेतु का उद्घाटन हुआ।
1983- सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
1969- सुपरसॉनिक विमान कॉनकॉर्ड की पहली उड़ान सफल रही। ये विमान टॉलूज से उड़ा और सिर्फ 27 मिनट की उड़ान के बाद पायलट ने उसे उतारने का फैसला किया।
1970- रोडेशिया के प्रधानमंत्री इयान स्मिथ ने ब्रिटिश साम्राज्य के साथ अपना अंतिम संपर्क समाप्त करते हुए देश को गणराज्य घोषित किया।
1991- श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में एक हुए एक कार बम विस्फोट में देश के रक्षा उपमंत्री रंजन विजयरत्ने सहित 19 लोग मारे गए।
2006- नई दिल्ली में भारत और अमेरिका के बीच ऐतिहासिक परमाणु समझौता सम्पन्न।
2006- भारत ने परमाणु शक्ति के सम्बन्ध में अमेरिका के साथ राष्ट्रपति जॉर्ज बुश के दिल्ली आगमन पर समझौता किया।
2008- पाकिस्तान के डेरा आदमखेल में स्थानीय आतंकवादियों के खिलाफ बल के गठन पर विचार के लिए बुलाई गई कबीलों के बुजुर्गों की बैठक में बम फटने से 42 लोगों की मौत और 58 घायल।
2009- चुनाव आयोग ने 15वीं लोकसभा के चुनाव 5 चरणों में 16 अप्रैल से 13 मई के बीच कराने का ऐलान किया।
2012- जर्मनी में अदालत ने एप्पल और सैमसंग के बीच पेटेंट का मुकदमा खारिज किया।

यह भी पढ़ें- 1 मार्च के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं