1781: खगोलशास्त्री विलियम हर्शेल ने यूरेनस ग्रह का पता लगाया।
1800: मराठा साम्राज्य को अपनी योग्यता से शिखर पर पहुंचाने वाले राजनेता नाना फडणवीस का निधन।
1878 : भारतीय भाषाओं के लिए देसी प्रेस अधिनियम :वर्नाकुलर प्रेस एक्ट: पारित किया। इसके अगले ही दिन अमृत बाजार पत्रिका को अंग्रेजी पत्र के रूप में प्रकाशित किया जाने लगा।
1881: रूसी शासक अलेक्जेंडर द्वितीय की हत्या।
1892 : बॉम्बे-तांसा वाटर वर्क्स को खोला गया।
1921- मंगोलिया ने चीन से स्वतंत्रता हासिल की थी।
1940- भारतीय क्रांतिकारी ऊधम सिंह ने अंग्रेजों से जलियांवाला बाग का बदला लेने के लिए जनरल डायर पर गोलियां चलाईं।
1964- तुर्की ने साइप्रस के खिलाफ हमले की धमकी दी थी।
1996- स्कॉकटलैंड के डनब्लेन के स्कूल में एक बंदूकधारी ने घुसकर गोलियों की बौछार कर दी जिसमें लगभग 16 बच्चे और उनके शिक्षक की मौत हो गई।
1997- इंडियन मिशनरीज ऑफ चैरिटी में मदर टेरेसा द्वारा नेता के रूप में सिस्टर निर्मला का चुना गया।
2009- सार्क साहित्योत्सव आगरा में शुरू हुआ।
2012- बंगलादेश की राजधानी ढाका के समीप एक तेल टैंकर और एक नौका के बीच हुई टक्कर में लगभग 100 लोगों की जान गई।
2013: कैथोलिक चर्च के 266 वें पोप के रूप में पोप फ्रांसिस का चयन।
यह भी पढ़ें- 12 मार्च के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं