होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

12 मार्च के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं

12 मार्च के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं

 

1872 : लॉर्ड मायो को मौत के घाट उतारने वाले शेर अली को फांसी पर लटकाया गया।
1799: ऑस्ट्रिया ने फ्रांस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1913 : बंबई राज्‍य के विभाजन के बाद महाराष्‍ट्र के पहले मुख्‍यमंत्री और देश के पांचवे उपप्रधानमंत्री यशवंतराव चव्हाण का जन्‍म हुआ था। 
1922 : महात्‍मा गांधी को यूरोप के बने सामान को खरीदने और ब्रिटिश शासन की मशीनों के साथ काम करने के खिलाफ चलाए जा रहे आंदोलन के लिए अंग्रेजों ने गिरफ्तार कर लिया था। 
1930 : गांधी जी ने नमक सत्याग्रह के लिए अहमदाबाद के साबरमती आश्रम से अपनी डांडी यात्रा शुरू की। उन्होंने इसके साथ ही सविनय अवज्ञा आंदोलन भी शुरू किया और लोगों से ब्रिटिश हुकूमत को कर अदा न करने को कहा।
1938 : जर्मनी ने ऑस्ट्रिया पर हमला किया।
1942 : दूसरे विश्व युद्ध के समय ब्रिटिश सैनिकों ने अंडमान द्वीप खाली किया।
1954 : भारत सरकार ने साहित्य अकादमी की स्थापना की।
1960 : भारतीय मनीषी, लेखक और संस्कृत विद्वान क्षितिमोहन सेन का निधन।
1967 : इंदिरा गांधी दूसरी बार देश की प्रधानमंत्री बनीं।
1984 : 12 मार्च को बॉलीवुड सिंगर श्रेया घोषाल का जन्‍म हुआ था।
1993 : मुंबई में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों में सैकड़ों लोग हताहत हुए।
1999 : बीसवीं सदी के प्रसिद्ध वायलिन वादक यहूदी मैनुहिन का निधन।
दुनिया की सबसे खतरनाक परमाणु आपदाओं में से एक जापान के फुकुशिमा में 12 मार्च को ही हुई थी।
2003 : सर्बिया के प्रधानमंत्री जोरान दिजिनदिक की बेलग्राद में हत्या।

यह भी पढ़ें- 11 मार्च के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं