होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

जीवन की छोटी- मोटी परेशानियों को दूर करने के लिए, जरुर अपनाएं Lal Kitab के अचूक उपाय

जीवन की छोटी- मोटी परेशानियों को दूर करने के लिए, जरुर अपनाएं Lal Kitab के अचूक उपाय

 

Lal Kitab Upay: लाल किताब के बारें में तो आपने सुना ही होगा, यह ज्योतिष विद्या की ऐसी किताब है जिसमें अचूक उपाय बताए गए है। इस किताब के उपायों को कम से कम 60 दिनों तक करने से आश्चर्यजनक रुप से चमत्कारी और लाभकारी परिणामों की प्राप्ति होती है। इसलिए आज हम आपको इस किताब के कुछ उपाय बताने जा रहे है जिन्हें अपनाकर आप अपनी परेशानियों का हल आसानी से पा सकते है। 

ये है लाल किताब के अचूक उपाय 

1. अगर आप धन संबंधी समस्या से जूझ रहे है तो लगातार 21 शुक्रवार तक 9 साल की पांच कन्याओं को खीर और मिश्री का प्रसाद खिलाएं। ऐसा करने से  आपकी समस्या का समाधान हो जाएगा।

2. अगर आपके हाथ में पैसा नहीं रुकता है और जेब खाली रहती है, तो आप अपने सिराहने तांबे का बर्तन रखें और उसमें लाल चंदन डाल दें। अगले दिन सुबह उसे तुलसी के पौधे में चढ़ा दें। 

3. अगर आप करियर या व्यापार में किसी तरह की परेशानी झेल रहे हैं तो कुत्ते को रोटी खिलाए। 

4. यदि घर में किसी कन्या के विवाह में समस्या आ रही हो तो हर सोमवार को ऊं सोमेश्वराय नमः मंत्र का जाप करते हुए भगवान शिव को दूध, जल, बेलपत्र चढ़ाए। 

5. त्रिधातु से बनी अंगूठी को अपने दाएं हाथ की अनामिका उंगली में गुरुवार को पहनें। सोना, चांदी और तांबे को मिलाकर त्रिधातू की अंगूठी बनती है। 

6. रोज सुबह नहाने के बाद नाभि और माथे पर केसर का तिलक लगाए। ऐसा करने से दिमाग शांत रहता है।

7. लाल किताब के अनुसार जिन लोगों का कार्य पूरा होने में बाधा उत्पन्न हो रही है तो उन्हें एक चुटकी हिंग लेकर उसे अपने सिर पर फेरना चाहिए और फिर उसे उत्तर दिशा में फेंक देना चाहिए। ऐसा करने से काम में आ रही बाधाएं दूर हो जाती हैं और सफलता प्राप्त होती है।


संबंधित समाचार