होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

World Tourism Day 2022: जानें क्यों मनाया जाता है विश्व पर्यटन दिवस, ये है इस साल की थीम

World Tourism Day 2022: जानें क्यों मनाया जाता है विश्व पर्यटन दिवस, ये है इस साल की थीम

 

दुनिया (World) के विभिन्न हिस्सों में हर वर्ष पर्यटन (Tourism) को बढ़ावा देने के लिए 'विश्व पर्यटन दिवस' मनाया जाता है। इस दिन की शुरुआत संयुक्त राष्ट्र विश्व व्यापार संगठन (UNWTO) द्वारा की गई थी। विश्व पर्यटन दिवस के कार्यक्रम में कई देशों के टूरिज्म बोर्ड शामिल होते हैं। ये अपने शहरों, राज्यों और देशों में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ऑफर्स लॉन्च करते हैं। कोरोना महामारी के चलते ये कार्यक्रम कुछ वर्षों से नहीं हो पा रहा था। लेकिन पिछले साल में इसमें काफी वृद्धि हुई है। इस वर्ष देश के उद्योग ने पहले के मुताबिक ज्यादा बड़ी और बेहतरीन वापसी की है।

जानें इस दिन का इतिहास
विश्व पर्यटन दिवस (World Tourism Day) की शुरुआत 1980 में 'संयुक्त राष्ट्र विश्व व्यापार संगठन' (UNWTO) द्वारा की गई थी। 1970 में इसी दिन संयुक्त राष्ट्र विश्व व्यापार संगठन को मान्यता प्राप्त हुई थी। इसी वजह से हर वर्ष 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस मनाया जाता है।

इस बार कौन सा देश कर रहा है मेजबानी
विश्व पर्यटन दिवस 2022 की मेजबानी इंडोनेशिया कर रहा है। इंडोनेशिया अपनी शानदार हॉस्पिटेलिटी के लिए जाना जाता है। यहां पर्यटन आय का एक प्रमुख स्रोत है। पहली बार जब टूरिज्म डे मनाया गया। तब इसका मकसद पर्यटन को बढ़ावा देने की ओर ध्यान केंद्रित करना था। लेकिन 1997 में UNWTO ने तय किया कि प्रत्येक वर्ष विश्व पर्यटन दिवस मनाया जाएगा। साथ ही इसे हर वर्ष अलग-अलग देश होस्ट करेंगे।

जानें इस वर्ष की थीम
विश्व पर्यटन दिवस 2022 की थीम 'Rethinking Tourism' है। जिसका अर्थ है पर्यटन पर पुनर्विचार। कोविड के बाद आए बदलावों ने पर्यटन को सबसे अधिक प्रभावित किया है। इसी वजह से इस वर्ष उन सभी चीजों पर ध्यान दिया जाएगा। जिसकी वजह से फिर से टूरिज्म को गति मिल सके।

यह भी पढ़ें- हरियाणा में आज के दिन क्यों मनाया जाता है वीर एवं शहीदी दिवस, जानें क्या है इतिहास


संबंधित समाचार