होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

कर्ज देने से बचने के लिए किसान ने रची 6 लाख की लूट ऐसी पटकथा, पुलिस भी हैरान

कर्ज देने से बचने के लिए किसान ने रची 6 लाख की लूट ऐसी पटकथा, पुलिस भी हैरान

 

लोगों का कर्ज देने से बचने के लिए एक किसान ने खुद के साथ लूटपाट होने का ऐसा ड्रामा रचा कि सच्चाई जानकर एक बार तो पुलिस भी हैरान रह गई। पुलिस ने 24 घंटे में मामले का पटाक्षेप कर दिया। मामले के अनुसार गांव जागसी का ब्रह्मप्रकाश खेती करता है। उसने कई लोगों पर कर्ज ले रखा है। बैंक से भी कर्ज लिया हुआ है। कर्ज चुकाने में उसे परेशानी आ रही है। देनदारों के कर्ज से बचने के लिए उसने खुद के साथ लूट होने का ड्रामा रच डाला। लूट की घटना सच लगे इसके लिए उसने पूरी पटकथा तैयार की।

उसने बताया कि सोमवार को ब्रह्मप्रकाश गांव स्थित स्टेट बैंक आफ इंडिया की शाखा में गया। उसने अपने खाते से छह लाख रुपये निकलवाए। वह रुपये घर पर रख कर चला गया। उसने खुद पुलिस को सूचना दी थी कि वह सोमवार दोपहर रुपये लेकर गांव बुटाना स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा से कृषि कार्ड के रुपये जमा करवाने जा रहा था। जागसी से गंगाना रोड के बीच में चार युवकों ने पिस्तौल दिखा छह लाख रुपये लूट लिए। पुलिस ने ब्रह्मप्रकाश की शिकायत पर चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज जांच की। शुरूआती जांच में ब्रह्मप्रकाश के हावभाव से ही पुलिस को उस पर ही संदेह हो गया।

पुलिस की टीम जांच करते हुए बैंक और उसके स्वजनों तक पहुंची। किसान ने लूट की जो जगह बताई उसके आसपास खेतों में किसानों से जानकारी जुटाई गई। इससे ब्रह्मप्रकाश की झूठ का भेद खुल गया। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो ब्रह्मप्रकाश ने सच उगल दिया। सदर थाना गोहाना पुलिस ने 24 घंटे में ही सारा सच पता कर लिया। पुलिस अब लूट का मामला रद करेगी और किसान के खिलाफ झूठी शिकायत देने पर मामला दर्ज होगा।

यह भी पढ़ें- एस्मा कानून: क्या, क्यों, कब... एस्मा कानून को लगाती है सरकार, जानें पूरी अपडेट


संबंधित समाचार