होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Tiuni: खाई में गिरा उत्तरकाशी से सेब ले जा रहा बोलेरो वाहन, दो लोगों की मौके पर मौत

Tiuni: खाई में गिरा उत्तरकाशी से सेब ले जा रहा बोलेरो वाहन, दो लोगों की मौके पर मौत

 

उत्तराखंड (Uttarakhand) के त्यूणी में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। उत्तरकाशी (Uttarkashi) से सेब लेकर जा रहा बोलेरो पिकअप वाहन अचानक खाई में गिर गया। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने रस्सियों की मदद से खाई में गिरे वाहन से दोनों शवों को बाहर निकाला।

जानकारी के मुताबिक, सुबह थाना त्यूनी को यह सूचना मिली कि खाई में दो लोगों के शव पड़े दिखे गए हैं। त्यूनी से घटनास्थल करीब 15 किलोमीटर की दूरी पर है। टीम ने मौके पर जाकर देखा तो पता चला कि पिकअप वाहन संख्या UK07CD-0843 खाई में पड़ा हुआ है। यह वाहन टिकोची उत्तरकाशी से सेब भरकर ले जा रहा था। लेकिन अचानक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 600-700 मीटर नीचे खाई में पलट गया।

हादसे में 25 वर्षीय किशोर सिंह चौहान पुत्र अब्दुल सिंह चौहान निवासी दुचाणू पोस्ट टिकोची थाना मोरी उत्तरकाशी और 40 वर्षीय पंकज कुमार पुत्र ओमप्रकाश निवासी पुरानी कालसी जनपद देहरादून ने मौके पर ही जान चली गई। मृतकों को स्थानीय निवासियों की जरिए खाई से निकालकर त्यूनी मोर्चरी में रखवा दिया गया है। 

यह भी पढ़ें- Uttarakhand: पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष, जानें कैसा रहा राजनीतिक सफर


संबंधित समाचार