होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

इस खिलाड़ी ने फेंकी IPL के इतिहास की दूसरी सबसे तेज गेंद 

इस खिलाड़ी ने फेंकी IPL के इतिहास की दूसरी सबसे तेज गेंद 

 

आईपीएल (IPL 2022) के मंच पर हर मैच कुछ खास बनता जा रहा है। इस साल के मैच में कई खिलाड़ी बड़े-बड़े कारनामे कर रहे है। किसी का रिकॉर्ड टूट रहा है तो किसी का बन रहा है। इसके साथ ही इस आईपीएल  सीजन में भविष्य की प्रतिभाएं भी सामने आ रही हैं। भारत के जम्मू-कश्मीर से आने वाले तेज गेंदबाज उमरान मलिक आग बरसा रहा है।  

सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज उमरान मलिक बिल्कुल जम्मू एक्सप्रेस की तरह ही गेंदबाजी कर रहे है। उमरान मलिक ने गुरुवार को वो कर दिखाया जिसका सपना हर तेज गेंदबाज देखता है। उमरान ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए आईपीएल 2022 के 50वें मैच में अपने ही रिकॉर्ड तोड़ डाले। 

उमरान मलिक (Umran Malik) ने दिल्ली के खिलाफ खेलते हुए पहले 154.8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के गेंद फेंकी थी। उसके बाद ही उमरान मलिक फिर 157 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंककर सबको चौंका दिया। 

जम्मू एक्सप्रेस उमरान मलिक ने आईपीएल के इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया। दिल्ली के खिलाफ सबसे पहले उमरान मलिक ने 12वें ओवर की दूसरी गेंद 154.8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार फेंकी। यह तब आईपीएल इतिहास की चौथी सबसे तेज गेंद बन गई। 

हालांकि उसके बाद उन्होंने जल्द ही अपना ही रिकॉर्ड तोड़ते हुए 157 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से फेंकी। उमरान मलिक ने 20वें ओवर की चौथी गेंद पर 157 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंककर इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया।  

उमरान मलिक की इस तूफानी गेंदबाजी के बाद ही वह आईपीएल के इतिहास के दूसरे सबसे तेज गेंद फेंकने वाले बॉलर बन गए। इससे पहले आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड शॉन टैट के नाम दर्ज है। उन्होंने 157.71 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी थी। आईपीएल के इतिहास में केवल शॉन टैट ने उमरान मलिक से तेज गेंद फेंकी है। वहीं उमरान के पहले दूसरे नंबर पर एनरिक नॉर्टजे थे जिन्होंने 156.2 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से फेंकी थी।

यह भी पढ़ें- IPL 2022 : प्लेऑफ के लिए पंजाब की उम्मीदें बरकरार, गुजरात को करना होगा इंतजार 


संबंधित समाचार