होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

कोरोना के कब्जे में हरियाणा के ये 11 जिले,  रेड जोन में किया शामिल

कोरोना के कब्जे में हरियाणा के ये 11 जिले,  रेड जोन में किया शामिल

 

हरियाणा में कोरोना और ओमिक्रोन के बढ़ते मामलों के चलते अब 11 जिले पंचकूला, गुरुग्राम, फरीदाबाद, अंबाला, सोनीपत, करनाल, पानीपत, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, रोहतक और झज्जर रेड जोन में शामिल किया गया है। जिसके बाद इन जगहों पर नई गाइ़़डलाइन के नियम भी लागू किए गए हैं। नवीनतम गाइडलाइन की पालन सुनिश्चित करने के लिए सभी जिलों के अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं।

हरियाणा राज्य आपदा प्रबंधन अथॉरिटी के चेयरमैन तथा हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने जारी किए "महामारी अलर्ट - सुरक्षित हरियाणा" के नए आदेश। आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी दुकानें, मॉल व बाजार शाम 6 बजे तक खोलने की अनुमति हैं। सभी स्पोर्ट्स कंपलेक्स, स्टेडियम व स्विमिंग पूल बंद रहेंगे। इमरजेंसी और आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी सरकारी तथा प्राइवेट संस्थानों के कार्यालयों में 50 प्रतिशत स्टाफ़ के साथ काम करने की सलाह दी गई है। बार और रेस्टोरेंट 50% सीटिंग क्षमता के साथ ही संचालित होंगे।

बता दें कि प्रद्रेश में 5 जनवरी को 1 दिन में 2176 कोविड-19 केस सामने आए हैं। सबसे भयानक स्थिति गुरुग्राम में बनी है जहां पहली बार आंकड़ा एक ही दिन में 1178 तक पहुंच गया है। दूसरे स्थान पर फरीदाबाद के मामले में जांच 259 के सामने आए हैं।

यह भी पढ़ें- देश में कोरोना का महाविस्फोट, बीते 24 घंटों में सामने आए 90,928 मामले


संबंधित समाचार