होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हिमाचल कांग्रेस में बदलाव की सुगबुगाहट, बैठक के बाद हो सकती है बड़े बदलाव की घोषणा

हिमाचल कांग्रेस में बदलाव की सुगबुगाहट, बैठक के बाद हो सकती है बड़े बदलाव की घोषणा

 

हिमाचल कांग्रेस (Himachal Congress) में बदलाव की सुगबुगाहट एक बार फिर तेज होती हुई नजर आ रही है। हिमाचल कांग्रेस के कई बड़े नेता एक बार फिर दिल्ली दरबार में डट गए हैं। सोमवार को हिमाचल कांग्रेस के प्रभारी राजीव शुक्ला (Rajeev Shukla) के घर पर बैठक का आयोजन किया गया है। इस बैठक में नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री (Mukesh Agnihotri), पूर्व अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhvinder Singh Sukhu), सोलन के विधायक और पूर्व मंत्री धनीराम शांडिल समेत कई बड़े नेता मौजूद हैं। माना जा रहा है कि बैठक के बाद किसी बड़े बदलाव की घोषणा की जा सकती है। बीते दिनों कांग्रेसी कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) के निवास स्थान पर महत्वपूर्ण बैठक की गई थी। इस बैठक के बाद तमाम नेताओं ने बदलाव की चर्चाओं से इनकार कर दिया था, लेकिन अब एक बार फिर चर्चा होती हुई नजर आ रही है। 

पुख्ता सूत्रों के हवाले से खबर है कि नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री को हिमाचल कांग्रेस के अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी जा सकती है। इसके अलावा सुखविंदर सिंह सुक्खू को भी कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है, लेकिन सवाल एक बार फिर कुलदीप सिंह राठौर (Kuldeep Singh Rathore) की एडजस्टमेंट को लेकर खड़ा रहा है। तीन विधानसभा और एक लोकसभा उपचुनाव के साथ दो नगर निगम में जीत दिलाने वाले कुलदीप सिंह राठौर को हिमाचल कांग्रेस में कहां एडजस्ट किया जाएगा। यह एक बड़ा सवाल है। यही नहीं, बैठक में कई बड़े नेताओं की रिपोर्ट कार्ड पर भी चर्चा चल रही है। रिपोर्ट कार्ड में परफॉर्मेंस के आधार पर ही नेताओं को जिम्मेदारी दी जाएगी। हिमाचल कांग्रेस में गुटबाजी एक बड़ी समस्या है। गुटबाजी को पाटना आलाकमान के लिए हमेशा से एक चुनौती रहा है। साल 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले भी गुटबाजी चरम पर नजर आ रही है। भले ही नेता गुटबाजी से इनकार करते हों, लेकिन जानकार मानते हैं कि हिमाचल कांग्रेस कई गुटों में बंटी हुई है। अब देखना यह होगा कि इस बदलाव की वजह से क्या आलाकमान इस गुटबाजी को पाटकर सत्ता में वापसी की राह आसान कर पाती है या नहीं।

यह भी पढ़ें- Himachal Diwas : 15 अप्रैल को सीएम जयराम प्रदेश में मेधावियों को बाटेंगे लैपटॉप और स्मार्ट फोन


संबंधित समाचार