होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

2015 के बाद पहली बार कम हुई दुनिया के अरबपतियों की संपत्ति, ये रहा कारण

2015 के बाद पहली बार कम हुई दुनिया के अरबपतियों की संपत्ति, ये रहा कारण

 

दुनिया के अरबपतियों की संपत्ति पिछले साल 388 अरब डॉलर घटकर 8.53 ट्रिलियन डॉलर रह गई। 2015 के बाद पहली बार इसमें गिरावट आई। वैश्विक राजनीति में उठापटक और शेयर बाजारों में अस्थिरता की वजह से ऐसा हुआ। मल्टीनेशनल इन्वेस्टमेंट बैंक यूबीएस और प्रोफेशनल सर्विसेज फर्म पीडब्ल्यूसी ने शुक्रवार को ये रिपोर्ट जारी की।

रिपोर्ट के मुताबिक अरबपतियों की संख्या के मामले में दूसरे बड़े देश चीन के अमीरों की संपत्ति में तेज गिरावट आई। उनकी नेटवर्थ 12.3% घट गई। वहां के शेयर बाजार, करंसी और विकास दर में गिरावट की वजह से अमीरों को नुकसान हुआ। वहां 48 लोग अरबपतियों की लिस्ट से बाहर हो गए। इसके बावजूद चीन में हर दूसरे दिन एक नया व्यक्ति अरबपति बन रहा है।

चीन और भारत समेत पूरे एशिया पैसिफिक क्षेत्र के अरबपतियों की संपत्ति में पिछले साल काफी कमी दर्ज की गई। अमेरिका को छोड़ बाकी देशों में पिछले साल अरबपतियों की संख्या में कमी आई। अमेरिका में टेक्नोलॉजी से जुड़े कारोबारी अमीरों की लिस्ट में लगातार जगह बना रहे हैं। 2018 के आखिर तक वहां अरबपतियों की संख्या 749 थी।


संबंधित समाचार