होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

मुंबई बम धमाकों के दोषियों को पाकिस्तान में मिली सुरक्षा, भारत ने UN में दी जानकारी

मुंबई बम धमाकों के दोषियों को पाकिस्तान में मिली सुरक्षा, भारत ने UN में दी जानकारी

 


भारत (India) ने संयुक्त राष्ट्र (UN) में एक बड़ी जानकारी 1993 मुंबई बम धमाकों से जुड़ी दी है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति (TS Tirumurti) ने बताया कि मुंबई बम धमाकों के दोषियों को पाकिस्तान (Pakistan) में सरकारी सुरक्षा मिली है और ये सभी 5 सितारा होटलों में देखा गया।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, टीएस तिरुमूर्ति ने कहा कि पाकिस्तान ने 1993 के मुंबई बम धमाकों के लिए जिम्मेदार अपराध सिंडिकेट को न केवल राज्य की सुरक्षा दी। बल्कि 5 सितारा होटलों में देखा गया। इतना ही नहीं डी-कंपनी के प्रमुख दाऊद इब्राहिम को श्रद्धांजलि दी थी। माना जाता है कि अप्रत्यक्ष संदर्भ पाकिस्तान में छिपे हुए हैं।

Also Read- IB ने DELHI POLICE को किया अलर्ट, गणतंत्र दिवस पर बम धमाके की आशंका

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने ग्लोबल काउंटर टेररिज्म काउंसिल द्वारा आयोजित इंटरनेशनल काउंटर टेररिज्म कॉन्फ्रेंस 2022 के दौरान कहा कि आतंकवाद और अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध के बीच की कड़ी को पूरी तरह से पहचाना जाना चाहिए और सख्ती से कार्रवाई होनी चाहिए। 

बता दें कि अगस्त 2020 में पाकिस्तान ने भारत द्वारा वांछित अंडरवर्ल्ड डॉन के नाम सहित 88 प्रतिबंधित आतंकी समूहों और उनके नेताओं पर सरकार द्वारा व्यापक प्रतिबंध लगाने के बाद पहली बार अपनी धरती पर इब्राहिम की उपस्थिति को स्वीकार किया। बीते दिनों 1993 के मुंबई सिलियल ब्लास्ट मामले के आरोपी और साजिशकर्ता सलीम गाजी की पाकिस्तान में मौत हो गई है। मुंबई पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गाजी का शनिवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। मुंबई धमाके के दौरान 250 लोगों की मौत हो गई थी और 700 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। सलीम गाजी अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील का बेहद खास माना जाता था। 

यह भी पढ़ें- इस पाकिस्तानी आतंकी आफिया सिद्दीकी को छुड़ाने के लिए इमरान खान कर रहे थे बैटिंग


संबंधित समाचार