होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

कल से दिल्ली के प्रगति मैदान में 39वां अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला शुरू, इस बार ये है मेले की थीम

कल से दिल्ली के प्रगति मैदान में 39वां अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला शुरू, इस बार ये है मेले की थीम

 

दिल्ली के प्रगति मैदान में 14 नंवबर से 39वां अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला 2019 शुरू हो रहा है। अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले का आयोजन प्रगति मैदान में 14 से 27 नवंबर तक किया जाएगा। व्यापार मेले में प्रतिदिन लगभग 20-25 हजार दर्शकों के आने की उम्मीद है। इस वर्ष प्रगति मैदान में टिकटों की बिक्री नहीं होगी। टिकट ऑनलाइन और सभी मेट्रो स्टेशनों पर बेचे जाएंगे।

व्यापार मेले में 14 से 18 नवंबर तक केवल बिजनेस विजिटर्स को ही प्रवेश मिलेगा। 19 से 27 नवंबर तक आम लोगों के लिए ट्रेड फेयर खुला रहेगा। इस वर्ष गेट नंबर दो, तीन, चार, पांच, छह, सात, आठ और नौ से आगंतुकों को प्रवेश नहीं मिलेगा। प्रवेश गेट नंबर एक, 10 और 11 से मिलेगा। आइटीपीओ के अधिकारियों को भी इन्हीं गेट से प्रवेश मिलेगा। व्यापार मेले में किसी भी दिन शाम पांच बजे के बाद प्रवेश नहीं मिल सकेगा।

ट्रेन फेयर में इस बार मेले की थीम ईज ऑफ डूइंग बिजनेस रखी गई है। हॉल नंबर 7 में थीम मंडप बनाया जा रहा है। इसमें थीम आधारित कंपनियां भाग लेंगी। फेयर में 28 राज्यों को जगह दी गई है। मेघालय इस बार फेयर में शामिल नहीं हो रहा है। फेयर में सांस्कृतिक कार्यक्रम कम होंगे। ट्रेड फेयर पूरी तरह प्लास्टिक फ्री होगा और आने वाले लोग भी सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग नहीं कर पाएंगे।


संबंधित समाचार