होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

घर में इस दिशा का रखें विशेष ध्यान, घन के देवता कुबेर की बनी रहेगी कृपा

घर में इस दिशा का रखें विशेष ध्यान, घन के देवता कुबेर की बनी रहेगी कृपा

 


Vastu Tips: घर की उत्तर दिशा के वास्तु दोष मुक्त होने पर आर्थिक रुप से मजबूत रहता है। इसलिए अगर आप अपना घर बनवाने जा रहे है तो दिशा का जरुर ध्यान रखें। शास्त्रों के अनुसार किसी भी दिशा में रखी गई चीज़े तभी शुभ फल देती है जब उसे सही दिशा में रखा गया हो। इसी के अनुसार घर का इंटीरियर भी शास्त्रों में बताई दिशा के अनुसार ही होना चाहिए।  शास्त्रों में धन के देवता कुबेर की दिशा उत्तर दिशा बताई गई है। इसलिए इस दिशा में कुछ विशेष ध्यान देने की जरूरत है। आइए जानते हैं इस दिशा में क्या रखना चाहिए, ताकि धन के देवता कुबेर की विशेष कृपा बनी रहे।

उत्तर दिशा का रखें खास ख्याल

- घर के उत्तर दिशा में जल स्त्रोत होने से लाभ मिलता है। अगर घर की बोरिंग उत्तर दिशा में है तो ये धन्य-धान देने वाला और लाभकारी सिद्ध होता है।
- घर का मुख्य दरवाजा उत्तर दिशा में होना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से घर में हमेशा सुख-समृद्धि और सकारात्‍मकता बनी रहती है।
- घर की उत्तर दिशा में धन के देवता कुबेर की फोटो लगाने से भी करियर में खूब तरक्‍की मिलती है। 
- शास्त्रों के अनुसार उत्तर दिशा घर के मध्य भाग से नीचे की ओर होना चाहिए। इससे घर में सुख-शांति बनी रहती है।
- घर की उत्तर दिशा में पूजा घर या गेस्ट रूम होना शुभ होता है। इस दिशा में रसोईघर बनवाने से घर में सुख-शांति बनी रहती है। 
- कहा जाता है कि घर की उत्तर दिशा की दीवार टूटी हुई नहीं होनी चाहिए और न ही उसमें दरार होनी चाहिए। अगर ऐसा होता है तो परिवार के सदस्यों के बीच दूरियां बढ़ने लगती हैं। 
- उत्तर दिशा में भूलकर भी बाथरूम या टॉयलेट नहीं बनवाना चाहिए।

अगर घर का वास्तु ठीक नहीं होता तो जीवन में कई परेशानियां आ सकती हैं। इंसान की आर्थिक तरक्की रुक जाती है साथ ही उसके सेहत और मान-सम्मान पर भी असर होता है। घर के सदस्यों की सेहत खराब रहने लगती है और घर में नकारात्मकता का वास होने लगता है। इसलिए घर को वास्तु शास्त्र के अनुसार ही बनाए ताकि वह दोष मुक्त रहें। 

 

 


संबंधित समाचार