होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

तीन साल के अंदर पत्नी के लिए बनावाया ताज महल जैसा घर, देखें वीडियो

तीन साल के अंदर पत्नी के लिए बनावाया ताज महल जैसा घर, देखें वीडियो

 

आपने फिल्मों में देखा होगा कि एक प्रेमी अपनी प्रेमिका से कहता है कि मैं तेरे प्यार में ताजमहल बना दूंगा... लेकिन ये तो सिर्फ कहने की बात है... हम जिस शख्स के बारे में आपको बताने जा रहे हैं इसने सच में अपनी पत्नी के लिए ताजमहल जैसा नहीं बल्कि हुबहू ताजमहल ही बना डाला। आगरा के ताजमहल जैसा दिखने वाला ये घर भले ही उतना बड़ा नहीं है, लेकिन इसके पीछे जो पति-पत्नी का छिपा प्रेम है आज उसे पूरी दुनिया देख सकती है। तो आईए आपको बताते इस शख्स के बारे में हैं जिसने ताजमहल जैसा घर बनाया है।

ये ताजमहल जैसा घर मप्र के ऐतिहासिक शहर बुरहानपुर के रहने वाले आनंद प्रकाश चौकसे ने बनवाया है। पेशे से शिक्षाविद् और मेक्रो विजन स्कूल के संचालक आनंद ने इस प्यार की निशानी को अपनी धर्मपत्नी मंजूषा चौकसे को तोहफे में दिया है। 

ताजमहल की तरह दिखने वाले इस घर में 4 बेडरूम, लाइब्रेरी, मेडीटेशन रूम और किचन भी है। इसे बनाने में करीब 3 साल का वक्त लगा है। दीवारों पर ताजमहल जैसी खूबसूरती लाने के लिए राजस्थान और आगरा के कारीगरों की मदद ली गई। वहीं घर के अंदर के फर्नीचर की बात करें तो इसे मुंबई और सूरत के कारीगरों ने डिजाइन किया है। 

एक अखबार को दिए इंटरव्यू में आनंद ने ताजमहल जैसा घर बनवाने के कारण के बारे में बताया। आनंद ने कहा- 'मुमताज की मृत्यु के बाद उन्हें कई महीनों तक बुरहानपुर में ही रखा गया था। पहले ये तय हुआ था कि मकबरा उनकी याद में यही बुरहानपुर में बनवाया जाएगा लेकिन बाद में आगरा में बनवाया गया। इसी वजह से मैंने सोचा कि क्यों ना मैं ही खुद का अपना ताजमहल बनवा लूं।'

यह भी पढ़ें- बौखलाए SUV चालक ने दर्जनों पर चढ़ाई गाड़ी, 5 की मौत, 40 से ज्यादा घायल


संबंधित समाचार