होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

बौखलाए SUV चालक ने दर्जनों पर चढ़ाई गाड़ी, 5 की मौत, 40 से ज्यादा घायल

बौखलाए SUV चालक ने दर्जनों पर चढ़ाई गाड़ी, 5 की मौत, 40 से ज्यादा घायल

 

सोशल मीडिया (Social Media) पर पिछले कुछ दिनों से एक वीडियो जमकर वायरल (Viral) हो रहा है। जिसमें अमेरिका (America) के विस्कॉन्सिन (Wisconsin) में क्रिसमस परेड के दौरान एक दर्दनाक हादसा (Accident) को कैद किया गया है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है, कि एक SUV कैसे क्रिसमस परेड (Christmas Parade) में जा घुसी, जिसके चलते कई लोगों की मौत हो गई, जबकि 40 से ज्यादा लोग घायल हो गए। 

लिंक पर क्लिक कर देखें वीडियो

दरअसल, ये घटना रविवार शाम की है जब विस्कॉन्सिन के वॉकेशा में सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग सड़क पर क्रिसमस परेड निकाल रहे थे। तभी एक लाल रंग की एसयूवी तेज रफ्तार से परेड में घुसी और लोगों को कुचलते हुए आगे निकल गई। बाद में कुछ लोग मदद के लिए फुटपाथ से दौड़ कर आए। वहीं, हादसे को रोकने के लिए एक पुलिसकर्मी एसयूवी पर गोलियां भी चलाई। इस हादसे में परेड में शामिल 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 40 से अधिक लोग घायल हो गए, जिसमें कुछ बच्चे भी शामिल थे। मामले में पुलिस का कहना है कि मृतकों की संख्या आगे और भी बढ़  सकती है। आपको बता दें कि इस शहर की आबादी करीब 72,000 है। 

हादसे के बाद वॉकेशा पुलिस के मुख्य अधिकारी डैन थॉम्पसन ने पत्रकारों को बताया कि फिलहाल मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है, जिसके पास से एक वाहन भी बरामद किया गया है। अभी इस बात की कोई जानकारी नहीं मिली है कि इस घटना का आतंकवाद से संबंध था या नहीं। लेकिन उन्होंने इतना जरूर कहा कि अब कोई खतरे की बात नहीं है और इसके पहले लोगों को जो छुपने के आदेश दिए गए थे, उन्हें भी वापस ले लिया गया है। 

यह भी पढ़ें- आप जानते हैं कि रेलवे स्टेश और मेट्रो स्टेशन पर लगी इन पीली टाइल्स का क्या मतलब है?


संबंधित समाचार