होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

तैमूर अली खान निभाएंगे अनिल कपूर के पिता का किरदार, जानें पूरी डिटेल्स

तैमूर अली खान निभाएंगे अनिल कपूर के पिता का किरदार, जानें पूरी डिटेल्स

 

बॉलीवुड (Bollywood) के 'फॉरेवर यंग' अभिनेता अनिल कपूर (Anil Kapoor) काफी चर्चा में रहते हैं। एक तरफ जहां अनिल अपने लुक्स और फिटनेस को लेकर चर्चा में रहते हैं तो वहीं, वह फिल्मों में अपनी एक्टिंग के लिए भी काफी तारीफें लूटते हैं। इस बीच एक्टर से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। कहा जा रहा है कि एक फिल्म में करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) के बेटे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) अनिल कपूर के पिता का रोल निभाने वाले हैं।

अनिल कपूर के दोस्त हैं तैमूर
दरअसल हाल ही में अमेजन मिनी टीवी (Amazon Mini Tv) के शो 'केस तो बनता है' (Case Toh Banta Hai) में अनिल कपूर नजर आए थे, जहां उन्होंने वरुण शर्मा और रितेश देशमुख के साथ जमकर मस्ती की। इस दौरान रितेश ने अनिल से पूछा कि बॉलीवुड में कौन- कौन उनके दोस्त हैं? इस पर अनिल ने कहा, 'अमिताभ बच्चन, सलमान खान, शाहरुख खान, आमिर खान, रणबीर कपूर, रणवीर सिंह, उनके बेटे हर्षवर्धन कपूर और तैमूर अली खान उनके काफी अच्छे दोस्त हैं।'

अनिल के पिता का रोल निभाएंगे तैमूर
इसके बाद मजाक में अनिल कपूर ने आगे बताया कि, 'मैं और तैमूर काफी ज्यादा फ्रेंडली हैं और इन दिनों हम साथ में एक फिल्म में काम भी कर रहे हैं, जिसमें तैमूर अली खान मेरे पिता के किरदार में नजर आएंगे।' दरअसल ये सारा हंसी मजाक अनिल कपूर के यंग दिखने को लेकर हो रहा था, जिसपर ये बात सामने आई है। शो में रितेश ने मजाक में ये भी कहा कि आज तक अनिल कपूर का वोटर कार्ड ही नहीं बना है क्योंकि वो आज तक 18 साल के नहीं हुए हैं।

यह भी पढ़ें- Liger का 'Afat' गाना आउट, समुद्र किनारे डांस और रोमांस करते दिखे  Vijay और Ananya


संबंधित समाचार