होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Liger का 'Afat' गाना आउट, समुद्र किनारे डांस और रोमांस करते दिखे  Vijay और Ananya

Liger का 'Afat' गाना आउट, समुद्र किनारे डांस और रोमांस करते दिखे  Vijay और Ananya

 

विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) और अनन्या पांडे (Ananya Panday) स्टारर फिल्म लाइगर (Liger) का फैंस काफी ब्रेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कुछ दिन पहले ही फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज किया गया था जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को और भी ज्यादा बढ़ा दिया था। इसी बीच अब फिल्म का एक गाना भी रिलीज कर दिया गया है। 'आफत' नाम के इस गाने ने रिलीज होते ही धमाल मचा दिया है। रिलीज के कुछ ही देर बाद ही गाने को लाखों व्यूज मिल चुके थे। इस गाने में दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री दिखाई गई है।



पुरी जगन्नाथ (Puri Jagannath) के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘लाइगर साला क्रॉसब्रिड’  25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। उससे पहले फिल्म का धमाकेदार गाना रिलीज किया गया है, जिसने आते ही तबाही मचा दी है। समुद्र के किनारे फिल्माए गए इस गाने में दोनों को रोमांस करते हुए देखा जा सकता है। गाने में विजय देवरकोंडा की डांसिंग भी काफी कमाल की है। कुल मिलाकर गाना पूरी तरह से हिट है। फैंस गाने पर अपना काफी प्यार लुटा रहे हैं।

बता दें कि लाइगर विजय देवरकोंडा की पहली पैन इंडिया फिल्म है। यह हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज की जाएगी। फिल्म को लेकर विजय के फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। फिल्म के स्टार्स इन दिनों जोर शोर से इसके प्रमोशन में जुटे हुए हैं।  

यह भी पढ़ें- Karan Mehra का पत्नी निशा रावल पर आरोप, कहा- भाई से है अफेयर...


संबंधित समाचार