होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

सुशांत की कॉल डिटेल आई सामने, केस में हुए हैरान करने वाले खुलासे

सुशांत की कॉल डिटेल आई सामने, केस में हुए हैरान करने वाले खुलासे

 

एक्टर सुशांत केस की जांच ईडी और सीबीआई के द्रवारा जारी हैं। वही सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को रिया के खिलाफ जांच पटना से मुंबई ट्रांसफर करने की याचिका पर फैसला सुरक्षित रखा और अब इस केस की सुनवाई 13 अगस्त को होगी। इसी मामले में रिया एंड फैमिली, सिद्धार्थ पिठानी, श्रुति मोदी सभी से ईडी पूछताछ कर चुकी हैं।

मंगलवार को सुशांत सिंह राजपूत की बहन मीतू से 9 घंटे तक ईडी ने पूछताछ की हैं। जांच के दौरान ही सुशांत द्वारा पिता और अपनी बहनों को की गई कॉल्स डिटेल्स सामने आई हैं। जिसके अनुसार सुशांत की अपने पिता केके सिंह से फोन पर 18, 19 मई 2020 को बात हुई थी। 2019 अक्टूबर और नवंबर में भी दोनो के बीच कॉल्स हुई थी। बहन मीतू से जनवरी, फरवरी, मई और 8 जून 2020 को बात हुई थी। इसके अलावा बहन रानी से जनवरी, फरवरी, मई, 10 जून 2020 को और 2019 में फोन पर बात हुई थी। सुशांत और रिया के बीच 25 दिसंबर 2019 से कॉल्स हुई थी। सुशांत और बहन प्रियंका के बीच नवंबर 2019 में फोन कॉल्स हुए थे।

इन कॉल रिकॉर्ड्स के अनुसार पिछले 1 साल में सुशांत की अपने पिता से कम बात हुई थी। कुछ खास मौकों पर ही बात हुई थी। वही नवबंर 2019 के बाद बहन प्रियंका से बात नही हुई थी। इन्हे देखते हुए लग रहा हैं कि सुशांत अपनी फैमिली के साथ लगातार संपर्क में नहीं थे। साथ ही ये भी पता चला है कि सुशांत की बहन प्रियंका संग झगड़े के बाद मई और जून में सुशांत की मीतू और रानी  संग बात हुई थी।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रिया ने अपने बयान में बताया था कि सुशांत का परिवार उनके रिश्ते के खिलाफ हैं। बता दें इस साल 9 जून को मीतू सिंह सुशांत के घर गई थीं। इसके बाद वे 13 जून तक सुशांत के साथ रही थीं। वहीं 14 जून को सुशांत ने अपने बांद्रा स्थित फ्लैट में खुदकुशी की थी।

 

यह भी पढ़ें- SUSHANT SUICIDE CASE: बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने दिया संजय राउत को जवाब, ट्वीट कर लिखी ये बड़ी बात


संबंधित समाचार