होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

सुशांत सुसाइड केस: कंगना ने मूवी माफिया पर उठाए सवाल, 'क्यों खेती करने को मजबूर हुआ सुशांत?'

सुशांत सुसाइड केस: कंगना ने मूवी माफिया पर उठाए सवाल, 'क्यों खेती करने को मजबूर हुआ सुशांत?'

 

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में आए दिन नए खुलासे होते हैं। हाल ही में सुशांत के पिता केके सिंह ने रिया चक्रवर्ती पर संगीन आरोप लगाए हैं। और रिया के खिलाफ FIR भी दर्ज कराई हैं। सुशांत के पिता ने यह एफआईआर पटना के राजीव नगर थाना में दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि रिया ने सुशांत से पैसे लिए और उसे आत्महत्या के लिए उकसाया हैं।

सुशांत सुसाइड मामले पर शुरू से ही कंगना अपनी राय देती रही हैं। उन्होंने इस मामले में मुंबई पुलिस की जांच पर भी सवाल उठाए हैं। मुंबई पुलिस अब तक इंडस्ट्री के तकरीबन 40 लोगों से पूछताछ कर चुकी है। हाल ही में पुलिस ने धर्मा प्रोडक्शन के सीईओ अपूर्व मेहता का बयान दर्ज किया है। ऐसे में अब सुशांत के पिता ने इतना बड़ा कदम उठाया हैं तो कंगाना कैसे चुप रहती।

बता दें कि रिया के खिलाफ FIR भी दर्ज बाद से ही कंगना रनौत लगातार ट्वीट कर रही हैं। उन्होंने अपने ट्वीट्स में ये भी कहा है कि फिल्म और मीडिया माफिया के चलते उसे मानसिक परेशानियां होने लगी थीं। उन्होंने ये भी कहा कि आखिर ऐसी क्या वजह थी कि इतना टैलेंटेड एक्टर सब कुछ छोड़-छाड़ कर केरल में खेती करना चाहता था?

कंगना की डिजिटल टीम ने ट्वीट किया- 2019 में पूरे साल सुशांत ने किसी फिल्म की शूटिंग नहीं की थी। उसे फिल्म माफिया ने बॉयकॉट किया। उसके पिता बता रहे हैं कि वो सब कुछ छोड़कर ऑर्गेनिक खेती करना चाहता था। आखिर क्यों इतने पावरहाउस टैलेंटेड लड़के को अपना शानदार करियर छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ रहा था, वो साइंस में भी अपना बेहतरीन करियर बना सकता था, और उसे खेती ही करनी थी तो अब क्यों?

 

इतना ही नहीं इसके अलावा एक और ट्वीट कंगना की डिजिटल टीम किया हैं जिसमें लिखा हैं- उसने माफिया मीडिया का डर दिखाकर सुशांत को बुली किया। इतने ज्यादा स्ट्रगल के चलते मानसिक परेशानियां होनी लाजमी हैं। हॉलीवुड में तो लोग अक्सर ऐसी परेशानियों को बढ़-चढ़कर बताते हैं। आखिर क्यों उसे ऐसा लगा कि अपने खिलाफ चल रहे हेट कैंपेन से बेहतर मर जाना है?

 

यह भी पढ़ें- सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के खिलाफ दर्ज कराई FIR, लगाया ये आरोप


संबंधित समाचार